{"_id":"598219de4f1c1b92218b46b0","slug":"31501698526-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"6 इंस्पेक्टर समेत 9 थानाध्यक्ष बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
6 इंस्पेक्टर समेत 9 थानाध्यक्ष बदले
Updated Wed, 02 Aug 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। पुलिस अधीक्षक शालिनी ने छह इंस्पेक्टर समेत नौ थानाध्यक्षों के तबादले कर दिए। नरैनी कोतवाली निरीक्षक भगवती प्रसाद मिश्रा को वहां से हटाकर अपराध शाखा के विवेचना सेल में भेज दिया है।
देहात कोतवाली की प्रभारी निरीक्षक प्रतिमा सिंह को हटाकर तिंदवारी थाने में इंस्पेक्टर बनाया गया है। तिंदवारी के इंस्पेक्टर आनंद कुमार सिंह अब नरैनी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक होंगे।
बुधवार को सुबह पुलिस अधीक्षक ने तबादला सूची जारी की। बबेरू कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुशल पाल सिंह कालिंजर थाने के प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। कालिंजर प्रभारी निरीक्षक रामचरन वर्मा मरका थाने में प्रभारी निरीक्षक होंगे। मरका के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार पांडेय अब बबेरू कोतवाली के इंस्पेक्टर बनाए गए हैं।
विज्ञापन
बदौसा थानाध्यक्ष दुर्गविजय सिंह देहात कोतवाली थानाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। चिल्ला थानाध्यक्ष रामकेवल पटेल अब बदौसा थाने की कमान संभालेंगे। चिल्ला में थानाध्यक्ष रहे मनोज कुमार पाठक को अपराध शाखा (इनवेस्टिगेशन विंग) भेजा गया है। गौरतलब है कि बांदा में कार्यभार संभालने के बाद एसपी शालिनी ने यह पहली तबादला सूची जारी की है।
देहात कोतवाली, नरैनी, बबेरू निरीक्षकों के तबादले