{"_id":"621bb4e96506bd5ca2273722","slug":"304-workers-skilled-in-account-will-count-votes-banda-news-knp6829323180","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकाउंट में दक्ष 304 कर्मी करेंगे वोटों की गिनती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकाउंट में दक्ष 304 कर्मी करेंगे वोटों की गिनती
विज्ञापन
बांदा। मतदान के बाद अब 10 मार्च को होने वाली मतगणना के लिए निर्वाचन विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्यालय स्थित मंडी समिति में मतगणना होगी। मतगणना बैंक कर्मियों और सरकारी विभागों में कार्यरत लेखाकार (एकाउंटेंट) करेंगे।
चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए अलग-अलग बनाए गए पंडालों में कुल 56 टेबिल लगाई जाएंगी। एक पंडाल में 14 टेबिल निर्धारित की गई हैं। हरेक टेबिल पर सुपरवाइजर और तीन गणना सहायक होंगे। 20 टीमें अतिरिक्त रहेंगी। वोटों की गिनती ईवीएम पर 304 कर्मचारी करेंगे।
हरेक विधानसभा क्षेत्र के पंडाल में एक टेबिल आरओ (रिटर्निंग आफीसर) की होगी। हर पंडाल में मतगणना कर्मियों की पांच टीमों को रिजर्व के रूप में रखा जाएगा। सीडीओ/मतगणना कार्मिक प्रभारी वेद प्रकाश मौर्य ने बताया कि गणना कार्य में लगे सुपरवाइजरों को 1050 रुपये और प्रथम व द्वितीय गणना सहायक को 750 रुपये तथा तृतीय गणना सहायक को 450 रुपये पारिश्रमिक दिया जाएगा।