फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   30 percent ration trapped in PM-CM's photo

फोटो के चक्कर में फंसा 30 फीसदी राशन

Fri, 14 Jan 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
30 percent ration trapped in PM-CM's photo
बांदा/अतर्रा। 30 फीसदी राशन दुकानों में कार्ड धारकों को तेल, नमक व चना नहीं दिया जा रहा है। कोटेदार पैकेटों में पीएम व सीएम की फोटो प्रिंट होने की बात कहकर वितरण नहीं कर रहे हैं। शहर के छिपटहरी निवासी रामभरोसा ने बताया कि उसे कोटेदार मोतीलाल चौरसिया यह कहकर उक्त सामग्री नहीं दे रहा कि शासन से रोक है।
विज्ञापन

खुटला के रामदीन का कहना है कि कोटेदार ने चना, नमक दे दिया, लेकिन तेल नहीं दिया। इसी तरह कार्डधारक भगवान दीन, सियाराम, जयराम आदि ने भी यह समस्या बताते हुए सीडीओ को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

उधर, पूर्ति निरीक्षक प्रशांत का कहना है कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। अतर्रा संवाद सहयोगी के अनुसार कस्बे की 50 फीसदी राशन की दुकानों में चने का वितरण नहीं किया जा रहा है। गेहूं व चावल में एक से दो किलो की घटतौली की जा रही है। कांग्रेस के प्रदेश संगठन मंत्री साकेत बिहारी मिश्रा ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर जांच व कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी उबैदुर्रहमान का कहना है कि जांच कराकर ऐसेे कोटेदारों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई कर खाद्यान्न की रिकवरी कराई जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed