फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   2978 cattle protected in temporary gaushalas without leaving order

Banda News: बिना आदेश छोड़ दिए अस्थायी गोशालाएं में संरक्षित 2978 मवेशी

Tue, 16 May 2023 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
2978 cattle protected in temporary gaushalas without leaving order
तिंदवारी। जसपुरा क्षेत्र की 32 ग्राम पंचायतों में 21 अस्थायी गोशालाएं हैं। इनमें 2978 मवेशियों संरक्षित हैं। संचालकों ने बिना किसी अफसर के आदेश के गोशालाओं में संरक्षित मवेशियों को छोड़ दिया है। इससे क्षेत्र की 21 गोशालाएं खाली पड़ी हैं। अब तीन हजार मवेशी फिर से पानी और चारे के लिए दर-दर भटक रहे हैं। ज्यादातर मवेशी सड़कों पर हैं। इससे राहगीरों के साथ ही मवेशी भी हादसे का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

जसपुरा समेत सिकहुला, नरजिता, गौरीकला, अमारा, गड़रिया, नरायन, रामपुर, गाजीपुर, झंझरी, कानाखेड़ा, गलौली, चंदवारा, बड़ागांव, गढ़ोला आदि के अस्थायी गोशालाओं में संरक्षित मवेशियों को छोड़ दिया गया है। शिवभूषण सिंह का कहना है कि सरकार गोशालाओं के रख रखाव के लिए धनराशि देती है, लेकिन बंदरबांट में गोशालाओं की हालत बदतर है।
विज्ञापन

रामखेलावन का कहना है कि बुंदेलखंड का किसान गरीब इसीलिए है कि वह एक फसली ही कृषि कर पाता है, यदि गोवंश गोशालाओं में संरक्षित रहें तो वह गर्मियों वाली फसलें भी पैदा करें। जगदीश प्रसाद का कहना है कि हमेशा अप्रैल माह के अंत तक मवेशियों को अन्ना कर दिए जाता है, पिछले वर्ष तीन बीघे में सब्जी उगाई, अप्रैल में गोशालाओं के मवेशियों को खोल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मवेशियों के झुंड ने एक ही रात में पूरी सब्जी की फसल सफाचट कर दिया था। सारी मेहनत बर्बाद गई थी। उन्हें पता था कि इस वर्ष भी गौशालाओं के जानवर छोड़ दिये जायेगें इसलिए उन्होंने खेत को खाली छोड़ रखा है। आनंद कुमार का कहना है कि यदि दो तीन वर्ष लगातार गोशालाओं में जानवरों को संरक्षित रखा जाय तब किसान गर्मियों की फसल बोने के बारे में कुछ सोचेंगें। अन्ना प्रथा रोकने के वादे मात्र से किसानों की हालत नहीं बदलने वाली।

एडीओ पंचायत ओपी पाल का कहना है कि बुंदेलखंड में अधिक गर्मी होती है प्रति वर्ष फसल कटने के बाद मवेशियों को गोशालाओं से खोल दिया जाता था, इसलिए इस वर्ष भी फसल कटने के बाद अब गोशालाओं से मवेशियों को छोड़ दिया गया है। गोशालाओं में छाया की व्यवस्था नहीं है अधिक गर्मी पड़ने से मवेशियों की मौतें गोशालाओं में ही होने लगीं थीं। इस कारण से सभी गोशालाओं को खाली करवा दिया गया है। आधिकारिक रूप से किसी का आदेश नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed