फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   29,250 milch animals of Mandal will be insured

मंडल के 29,250 दुधारू पशुओं का होगा बीमा

Thu, 08 Oct 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
29,250 milch animals of Mandal will be insured
बांदा। पशुपालन अब घाटे का सौदा साबित नहीं होगा। केंद्र सरकार ने पशुओं को भी बीमा श्रेणी में शामिल कर दिया है। इसके लिए भरण पोषण पशु बीमा योजना लागू की है। चित्रकूटधाम मंडल में 29 हजार 250 पशुओं का बीमा किया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें बैंक मात्र चार फीसदी वार्षिक ब्याज पर प्रति पशु 22 हजार रुपये का बीमा सहित कर्ज देगा। एक पशुपालक अधिकतम चार पशुओं का लाभ ले सकेगा। दुधारू पशु की मौत पर यह राशि वापस नहीं ली जाएगी। बैंकों ने पशुपालक क्रेडिट कार्ड योजना में इस नई योजना को मर्ज कर दिया है। पशुपालकों को नया केसीसी नहीं लेना होगा।
विज्ञापन

पुराने पर ही उन्हें भरण पोषण बीमा योजना का लाभ मिलेगा। चित्रकूटधाम मंडल में ऐसे केसीसी धारक पशुपालकों की संख्या 9201 है। इनमें बांदा में 1000, महोबा में 702, हमीरपुर में 5672 और चित्रकूट में 1827 केसीसी धारक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला लक्ष्य
बांदा 9,740
चित्रकूट 6,090
हमीरपुर 8,550
महोबा 4,870
योग 29,250
दुधारू पशुओं पर ही लागू होगी योजना
जिला पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव धीर का कहना है कि सरकार ने भरण पोषण पशु बीमा योजना सिर्फ दुधारू पशुओं के लिए लागू की है। योजना का उद्देश्य है कि पशुपालक दूध बेचकर ऋण की रकम अदा कर सके। पशुपालकों की चारा भूसा की समस्या का हल हो जाने से अन्ना प्रथा पर भी अंकुश लगेगा।

बैंकों को भरण पोषण पशु बीमा योजना के बारे में पत्र भेज दिया गया है। बैंक पूर्व में बने पशुपालक केसीसी में ही इस योजना को मर्ज कर लिमिट बढ़ा रहे हैं। 85 नए आवेदनों पर कार्रवाई हो रही है।-मनोज अवस्थी, उप निदेशक, पशुपालन विभाग, चित्रकूटधाम मंडल बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed