फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   283 prizes in Mandal, 237 arrested

मंडल में 283 इनामी, 237 गिरफ्तार

Fri, 29 Oct 2021 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
283 prizes in Mandal, 237 arrested
283 prizes in Mandal, 237 arrested - फोटो : BANDA
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में संगीन अपराध करने वालों पर पिछले साढ़े 4 साल में जमकर शिकंजा कसा गया। प्रदेश सरकार की मंशा के मुताबिक चारों जनपदों में अपराधियों पर कार्रवाइयां की गईं हैं।
विज्ञापन

पुलिस महानिरीक्षक के. सत्यनारायणा ने बताया कि मंडल में 283 इनामी अपराधी हैं। इनमें 237 गिरफ्तार किए जा चुके हैं। 3 को मुठभेड़ में मार गिराया गया है। 21 अदालत में हाजिर हो चुके हैं। 22 फरार हैं।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा 100 इनामी अपराधी हमीरपुर में दर्ज हैं। चित्रकूट में 68, बांदा में 62 और महोबा में 63 इनामी अपराधी दर्ज हुए।
चित्रकूटधाम मंडल बांदा में बीते साढ़े 4 वर्षों के दौरान उत्तर प्रदेश गिरोहबंद अधिनियम के 290 मुकदमों में 1155 अभियुक्त नामजद हुए। इनमें 1043 को गिरफ्तार किया गया। इन अपराधियों की 61 करोड़ 33 लाख 52 हजार 714 रुपये की चल-अचल संपत्ति गैंगस्टर एक्ट में कुर्क की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईजी के. सत्यनारायणा ने बताया कि 103 आरोपी अदालत में हाजिर हो गए। कुल 9 प्रकरण शेष हैं। सबसे ज्यादा 395 आरोपी हमीरपुर में हैं। महोबा में 339, बांदा में 241 और चित्रकूट में 180 अभियुक्तों पर गैंगस्टर कार्रवाई हुई है। रासुका के 10 केस दर्ज हुए हैं। इनमें एडवाइजरी बोर्ड से एक की पुष्टि हुई है। 4 विचाराधीन और 5 निरस्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed