फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   28 more including former MLA trapped in the ruckus at the counting site

मतगणना स्थल बवाल में पूर्व विधायक समेत 28 और फंसे

Wed, 20 Apr 2022 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
28 more including former MLA trapped in the ruckus at the counting site
मतगणना स्थल बवाल में पूर्व विधायक समेत 28 और फंसे
विज्ञापन

नौ मार्च को मंडी समिति गेट पर पुलिस व सपाइयों में हुई थी झड़प
30-40 अज्ञात आरोपियों की पहचान करने के साथ धरपकड़ शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। विधानसभा चुनाव के बाद मतगणना स्थल मंडी समिति गेट पर 9 मार्च को पुलिस और सपाइयों के बीच बवाल में शहर कोतवाली पुलिस ने नामजद अज्ञात आरोपियों को चिह्नित कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इसमें पूर्व विधायक बृजेश कुमार प्रजापति समेत 28 और लोगों को अपनी शामिल किया गया है। साथ ही सरकारी संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम की धारा भी बढ़ा दी है। पूर्व में दर्ज हुई एफआईआर में क्रिमिनल लॉ सहित नौ धाराएं लगाई गईं हैं।
मतदान के बाद मंडी समिति में ईवीएम रखीं गईं थीं। यहां गेट पर पुलिस के साथ सपा नेता भी डटे थे। नौ मार्च को रात करीब 10 बजे मंडी में प्रवेश कर रहे एडीएम के वाहन को सपाइयों ने रोक लिया। इस पर सपाइयों और पुलिस के बीच जमकर हंगामा हुआ। बलखंडी नाका चौकी प्रभारी राजनारायण नायक के सिर पर चोट लग गई और खून बहने लगा। पुलिस ने सपाइयों के हुजूम को खदेड़ दिया। अगले दिन कोतवाली प्रभारी ने सात नामजद और 30-40 अज्ञात के विरुद्ध क्रिमिनल लॉ सहित जान लेवा हमला और सरकारी काम में बाधा जैसी नौ धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

पुलिस इस मामले में चार नामजद लोगों को जेल भेज चुकी है। साथ ही अपनी विवेचना में 28 लोगों को और आरोपी बनाते हुए नामजद किया है। इनमें तिंदवारी क्षेत्र के पूर्व विधायक बृजेश प्रजापति भी शामिल हैं। उसी रात बृजेश प्रजापति की मंडी गेट पर डीएम अनुराग पटेल से नोकझोंक भी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
इनसेट
पुलिस विवेचना में ये बनाए गए अभियुक्त
अशोक श्रीवास (खुटला), अजय चौहान दादा (स्वराज कालोनी), अमोल यादव (बदौसा), कामिल खां (चमरौडी, बांदा), बबलू श्रीवास (ईदगाह रोड), राकेश राजपूत (अलीगंज), अजीम (आजाद नगर), जुबैर सिद्दीकी (मर्दननाका), इरफान खां (हाथीखाना), आमिर खां मन्नी (स्टेशन रोड), मिश्री लाल यादव (धीरज नगर), विष्णु प्रजापति (दोहतरा), विनोद तांत्रिक पूर्व प्रधान (अतराहट), ज्ञान सिंह यादव (सईंपुर), पुत्तन सिंह (बबेरू), चंद्रदीप यादव उर्फ दीपू (गायत्रीनगर), सानू (बबेरू), पीयूष गुप्ता (डिग्गी चौराहा), अंकुर यादव (शुकुल कुआं), लालमन यादव (मनीपुर), फैसल (सादीमदनपुर), जावेद उर्फ शंभू (मदनपुर), सुल्तान डेंटर (कालूकुआं), रानू (खुटला), पूर्व विधायक बृजेश प्रजापति (बिजली खेड़ा), मिनहाज अली उर्फ पप्पू (गायत्रीनगर), मुश्ताक अहमद (पीली कोठी) और रवि गुप्ता उर्फ काली (स्टेशन रोड)।

इनसेट
ये धाराएं लगाई गईं
पुलिस ने नामजद किए गए आरोपियों पर धारा 147, 148, 149, 323, 333, 353, 308, 427 आईपीसी व क्रिमिनल लॉ एक्ट की धारा 7 तथा लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम की धारा 3/4 लगाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed