फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   255 pratyasiyo ke sir sajega taaz

255 प्रत्याशियों के सिर आज सजेगा ताज

Sun, 13 Jun 2021 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
255 pratyasiyo ke sir sajega taaz
बांदा। एक ग्राम प्रधान, तीन बीडीसी सदस्य व 110 ग्राम पंचायत सदस्यों समेत कुल 255 प्रत्याशियों के रिक्त पदों पर हुए चुनाव में उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला सोमवार (14 जून) को होगा। ब्लाक मुख्यालयों में मतगणना की जाएगी। इसके लिए कुल 20 टेबल व 80 मतगणना कार्मिक लगाए गए हैं। मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होगी। उधर, दो पार्टियों को रिजर्व में रखा गया है।
विज्ञापन

बड़ोखर ब्लाक के ग्राम पंचायत लुकतरा में प्रधान पद के प्रत्याशी कुसमा देवी के निधन के बाद यहां दोबारा चुनाव कराया गया है। इस सीट के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में है। इसी तरह जसपुरा के बीडीसी वार्ड नौ (पिपरोदर) में फरीदा खातून के निधन के बाद इस सीट में सात प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। नरैनी के बीडीसी वार्ड नंबर 66 पल्हरी में प्रत्याशी शांती देवी के निधन के बाद तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। कमासिन के बीडीसी वार्ड नंबर 75 शिवहद में प्रत्याशी रेखा देवी की मृत्यु के बाद दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। इसके अलावा 110 ग्राम पंचायत वार्डों में 243 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।
विज्ञापन

इन सभी प्रत्याशियों का भाग्य मतदाताओं ने शनिवार को मतपेटियों में बंद कर दिया था। मतगणना के बाद ही किसके सिर जीत का सेहरा बधेगा इसका खुलासा होगा। उधर, रविवार को विभिन्न मतगणना स्थलों में सैनीटाइज सहित पानी, बिजली की व्यवस्था कराई गई। प्रत्येक मतगणना स्थल से 100 मीटर की परिधि में सुरक्षा की दृष्टि के बैरिकेडिंग की गई है। सशस्त्र पुलिस बल तैनात रहेंगा। एसडीएम मतगणना में शांति व्यवस्था के लिए निरंतर भ्रमण करते रहेंगे। पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार सिंह ने बताया कि विजयी प्रत्याशियों को जुलूस निकालने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लाक मतगणना स्थल टेबल
नरैनी ब्लाक कार्यालय 5
बड़ोखर खुर्द ब्लाक कार्यालय 1
तिंदवारी ब्लाक कार्यालय 2
महुआ ब्लाक कार्यालय 2
जसपुरा ब्लाक कार्यालय 2
कमासिन ब्लाक कार्यालय 3
बबेरू जेपी शर्मा इंटर कालेज 5
बिना मास्क के नहीं मिलेगा प्रवेश
प्रवेश द्वार पर हाथों को सैनिटाइज करने की व्यवस्था की गई हैं। इसके अलावा सभी मतगणना कार्मिकों को मास्क पहनकर आना अनिवार्य होगा। प्रत्येक मतगणना केंद्र मेडिकल हेल्थ डेस्क भी मौजूद रहेगी, जहां पर आवश्यक दवाओं के साथ डाक्टर भी उपलब्ध रहेंगे। प्रत्याशी और एजेंट ही मतगणना स्थल में प्रवेश पा सकेंगे। अन्य लोगों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
50-50 की बनेगी मतपत्रों की गड्डियां
मतगणना शुरू होने के साथ ही मतदान कार्मिक एजेंटों के समक्ष मतपेटिकाएं खोलेंगे। पेटी से निकलने वाले मतपत्रों की 50-50 गड्डियां बनाएंगे। इसके बाद गिनती शुरू की जाएगी। जिस पद की गिनती पूरी होगी उसकी उद्घोषणा कर दी जाएगी। आरओ विजयी प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र देंगे।

मोबाइल नहीं रख सकेंगे मतगणना कर्मी
त्रिस्तरीय स्तरीय पंचायत चुनाव के रिक्त पदों की मतगणना सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी। हरेक टेबल पर कैमरे की नजर रहेगी। उधर, मतगणना कर्मी और एजेंट मतगणना स्थल पर मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे। मुख्य विकास अधिकारी हरिश्चंद्र वर्मा ने बताया कि मतगणना में लगाए जाने वाले कार्मिकों को परिचयपत्र जारी कर दिए गए हैं। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगा परिणाम आने तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed