{"_id":"661c13369b11161eab001e62","slug":"25-lakhs-cheated-in-the-name-of-getting-a-job-banda-news-c-212-1-bnd1003-109325-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे ढाई लाख, पिता-पुत्र पर रिपोर्ट (तीन खबरें)","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे ढाई लाख, पिता-पुत्र पर रिपोर्ट (तीन खबरें)
विज्ञापन
बांदा। एमए फाइनल की छात्रा को रेलवे विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर ढाई लाख रुपये ठग लिए। जब नौकरी नहीं लगी तो छात्रा आरोपियों के घर रुपया वापस मांगने गई तो उसके पुत्र ने उसके साथ अश्लील हरकत की। छात्रा की तहरीर पर कोतवाली में आरोपी पिता पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एमए फाइनल की छात्रा ने कोतवाली नगर में दी तहरीर में बताया कि अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के तुर्रा गांव निवासी उमाकांत त्रिपाठी रेलवे विभाग में नौकरी करता था। वह उसे जानती थी। उसने उससे रेलवे में नौकरी लगवाने के लिए कहा था। इस पर उमाकांत त्रिपाठी ने पांच लाख रुपये में नौकरी लगवाने की बात कही थी। जिस पर छात्रा ने उसे ढाई लाख रुपये दिए थे।
रुपये देने के बाद करीब चार-पांच महीने बाद तक जब ज्वाइनिंग लेटर नहीं आया तो उसने अपने रुपये वापस मांगे तो उमाकांत ने अपने रिटायर होने का हवाला देते हुए रुपये देने से इनकार कर दिया। इस पर छात्रा उसके घर रुपये लेने गई तो उमाकांत त्रिपाठी के पुत्र मुकेश ने घर का दरवाजा बंद कर उसके साथ अश्लील हरकत की। छात्रा की तहरीर पर कोतवाली में आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी व छेड़छाड़ की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है।