फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   25 houses collapsed due to rain; woman injured after wall falls in Tindwari.25 houses collapsed due to rain; woman injured after wall falls in Tindwari.

Banda News: बारिश से 25 मकान ढहे, तिंदवारी में दीवार गिरने से महिला घायल

Fri, 04 Sep 2026 11:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 04 Sep 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
25 houses collapsed due to rain; woman injured after wall falls in Tindwari.25 houses collapsed due to rain; woman injured after wall falls in Tindwari.
फोटो-3-बदौसा निवासी जितेंद्र सिंह बबलू बारिश से गिरा हुआ मकान। संवाद
बांदा। लगातार हो रही बारिश से जिले के कई इलाकों में कच्चे मकान ढहने लगे हैं। बदौसा, पैलानी और तिंदवारी क्षेत्र में करीब 25 मकान गिरने से परिवारों की गृहस्थी मलबे में दब गई।
विज्ञापन

तिंदवारी के सिकंदरपुर मजरे में कच्ची दीवार गिरने से महिला घायल हो गई। प्रभावित परिवारों के सामने रहने और गृहस्थी का सामान बचाने का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन


तिंदवारी के सिकंदरपुर मजरे में नौसादर अहमद के रिहायशी मकान की कच्ची दीवार देर रात अचानक गिर गई। पास में लेटीं उनकी पत्नी अफसाना मलबे की चपेट में आकर घायल हो गईं। इसी मजरे में शरीफ अहमद का कच्चा मकान भी बारिश की सीलन से ढह गया। दोनों परिवारों की गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया। घटना की सूचना लेखपाल को दी गई है। ग्रामीणों ने दैवी आपदा कोष से सहायता दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बदौसा ग्राम पंचायत के खटेहटा अंश में बारिश से रामस्वरूप यादव और मीरा पत्नी स्व. गरीबदास कुशवाहा के मकान गिर गए। गृहस्थी का सामान भी मलबे में दबकर नष्ट हो गया। अजय खंगार, शिवमूरत, लालू कुशवाहा, संतोष कुमार, छेदीलाल, गुलाब सिंह कुशवाहा, रामलाल, सीताराम और राजकरण यादव के मकान भी बारिश से प्रभावित हुए हैं। शिवकुमार यादव और लालबाबू यादव के मकान गिरने के बाद दोनों परिवार किराए के मकान में रहने को मजबूर हैं।
रेलवे गेट संख्या 840 से मुक्तिधाम रोड, चंद्र नगर और नदी टोला क्षेत्र में भी कई कच्चे मकान ढह गए। बेनीमाधव वर्मा, शिवकलिया, सीताराम, जयकरण, अवधेश, वीरेंद्र, मोहनलाल और नंदकिशोर के मकान बारिश की चपेट में आए हैं। बदौसा निवासी जितेंद्र सिंह उर्फ बबलू का रिहायशी मकान भी ढह गया। परिवार के लोग समय रहते बाहर निकल आए। जितेंद्र की पांच बेटियां हैं। परिवार के सिर से छत छिन गई है। उन्होंने लेखपाल से मौके पर जांच कराकर सरकारी सहायता दिलाने की मांग की है।


इसके अलावा पैलानी तहसील क्षेत्र के अमारा गांव में कंचन, रानी, गयादीन, पुनेश मिश्रा, दीपक, सुफल विश्वकर्मा, मुरलिया वर्मा और छंगीलाल वर्मा समेत कई लोगों के मकान गिर गए। खरेई गांव में राममूरत यादव और सीता यादव के मकान भी बारिश में ढह गए। घर की गृहस्थी, बर्तन, भूसा और खाने-पीने का सामान मलबे में दब गया।

फोटो-3-बदौसा निवासी जितेंद्र सिंह बबलू बारिश से गिरा हुआ मकान। संवाद

फोटो-3-बदौसा निवासी जितेंद्र सिंह बबलू बारिश से गिरा हुआ मकान। संवाद

फोटो-3-बदौसा निवासी जितेंद्र सिंह बबलू बारिश से गिरा हुआ मकान। संवाद

फोटो-3-बदौसा निवासी जितेंद्र सिंह बबलू बारिश से गिरा हुआ मकान। संवाद

फोटो-3-बदौसा निवासी जितेंद्र सिंह बबलू बारिश से गिरा हुआ मकान। संवाद

फोटो-3-बदौसा निवासी जितेंद्र सिंह बबलू बारिश से गिरा हुआ मकान। संवाद

फोटो-3-बदौसा निवासी जितेंद्र सिंह बबलू बारिश से गिरा हुआ मकान। संवाद

फोटो-3-बदौसा निवासी जितेंद्र सिंह बबलू बारिश से गिरा हुआ मकान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed