फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   25 engineering students Expelled for 10 days

मारपीट में 25 इंजीनियरिंग छात्र 10 दिन के लिए निष्कासित

Sat, 09 Sep 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा Updated Sat, 09 Sep 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
25 engineering students Expelled for 10 days
इंजीन‌ियर‌िंग कालेज। - फोटो : अमर उजाला

अतर्रा (बांदा)। डॉ. भीमराव अंबेडकर इंजीनियरिंग कालेज इंफार्मेशन ऑफ टेक्नालॉजी में शनिवार को हंगामे के बाद प्रभारी चीफ प्राक्टर ने 25 छात्रों को 10 दिन के लिए कालेज से निष्कासित कर दिया। इस पर सीनियर्स छात्रों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। कुछ शिक्षकों ने समझाया तो उनके साथ मारपीट की। मुख्य गेट का ताला न खोलने पर चौकीदार से भी अभद्रता की। वरिष्ठ प्रवक्ताओं के समझाने पर लगभग एक घंटे बाद हंगामा शांत हुआ। चीफ प्राक्टर का कहा है कि छात्रों के बीच आपसी विवाद हुआ था। रैगिंग जैसी कोई बात नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि अनुशासन तोड़ने वाले छात्रों को बख्शा नहीं जाएगा। कालेज में लगभग 800 छात्र हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि शुक्रवार की रात बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र टीशर्ट व लोवर में कैंटीन पहुंच गए। इस पर सीनियर छात्रों ने उनकी हूटिंग की। इस पर जूनियर और सीनियर्स छात्रों में विवाद हो गया। कैंटीन स्टाफ ने समझा-बुझाकर दोनों को अलग किया।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह यह मामला फिर तूल पकड़ गया। जूनियर छात्रों ने चीफ प्राक्टर प्रो. अपूर्व द्विवेदी से इसकी शिकायत की। इस पर चीफ प्राक्टर ने शिक्षकों की बैठक बुला कर इस पर मंथन किया। करीब एक घंटे तक चली बैठक के बाद चीफ प्राक्टर ने 25 सीनियर्स छात्रों को 10 दिन के लिए निष्कासित कर दिया। निष्कासन की खबर मिलते ही सीनियर्स छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया। एक घंटे बाद मामला शांत हो गया। उधर, इंजीनियरिंग कालेज प्रशासन या छात्रों ने पुलिस को कोई सूचना नहीं दी। देर शाम थाने के दरोगा अमान सिंह ने बताया कि कालेज की ओर से कोई सूचना नहीं मिली। अन्य सूत्रों से खबर मिलने पर शाम को पुलिस भेजी गई है। समझौते की बात चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed