{"_id":"5f2eea5f8ebc3e3cc05a300a","slug":"24-people-injured-going-to-funeral-for-loader-overturn-banda-news-knp5758093113","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोडर पलटने से अंत्येष्टि में जा रहे 24 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोडर पलटने से अंत्येष्टि में जा रहे 24 लोग घायल
विज्ञापन
तिंदवारी। थाना क्षेत्र के सिमौनी (बबेरू) मोड़ पर गड़रा नदी पुल के पास शनिवार की सुबह लोडर पलट गया। उस पर सवार एक ही परिवार के 24 लोग घायल हो गए। मामूली रूप से जख्मी हुए 16 यात्रियों को पीएचसी में मरहम-पट्टी के बाद छुट्टी दे दी गई। छह गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पड़री (बबेरू) गांव का परिवार रिश्तेदार की अंत्येष्टि में शामिल होने किराए के लोडर पर बछेउरा (तिंदवारी) गांव जा रहा था। रास्ते में तेज रफ्तार के दौरान चालक स्टीयरिंग पर नियंत्रण खो बैठा और लोडर पलट गया। इससे बुद्धराज (63) पुत्र सुखुवा, परसदुवा (45) पुत्र खजुनिया, राजकरन (55) पुत्र ननकी, राजेंद्र (30) पुत्र राजकरन, संतराम (48) पुत्र गुलिया, बिजरनिया (45) पत्नी संतराम, सत्यमिलन (30) पुत्र रमेश, कमलेश (27) पुत्र मंदराजी, रामाधीन (42) पुत्र छेद्दु, प्रेमा (43) पत्नी सत्यदेव, राजकुमारी (44) पत्नी रमेश, सत्तीदीन (65) पुत्र चुनुवा, दादादेव (35) पुत्र सत्तीदीन, राखी (6) पुत्री सत्तीदीन, राजकरण (65) पुत्र चुनकाई और गीता (60) पत्नी सुरेंद्र आदि घायल हो गए।
सिमौनी चौकी इंचार्ज राधामोहन द्विवेदी ने पुलिस और राहगीरों की सहायता से एंबुलेंस और यूपी-112 की गाड़ियों से सभी को पीएचसी पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद बुद्धराज, परसदुवा, राजकरन, बिजरनिया, सत्यमिलन और कमलेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। शेष 18 लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। चालक समर सिंह पुत्र जगनन्दन निवासी पड़री (बबेरू) मौके से भाग निकला। घायल सत्तीदीन ने बताया कि बछेउरा गांव अपने जीजा (इंद्रपाल) की अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहे थे। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।