फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   24 lakh notice on illegal mining of 1600 cubic meters

1600 घनमीटर अवैध खनन पर 24 लाख का नोटिस

Fri, 18 Feb 2022 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
24 lakh notice on illegal mining of 1600 cubic meters
बांदा में भूरागढ़ के पास केन नदी में नाव से हो रही बालू की ढुलान। संवाद - फोटो : BANDA
बांदा। चुनाव प्रचार की गहमा-गहमी और व्यस्त अधिकारियों के बीच अवैध खनन ने तेजी पकड़ ली है। इसी बीच खनिज विभाग ने जिले की सीमा पर स्थित यमुना नदी की जौहरपुर खंड-एक खदान में अवैध खनन पाए जाने पर 24 लाख जुर्माना किया है। पट्टाधारक को नोटिस जारी की है।
विज्ञापन

हालांकि अब तक यह राशि जमा नहीं की गई है। उधर, शहर के नजदीक केन नदी में नावों और ट्रैक्टरों से बालू की अवैध ढुलान चल रही है। मुख्यालय की सड़कों पर अवैध खनन की बालू के ट्रैक्टर बेरोकटोक दौड़ रहे हैं।
विज्ञापन

जौहरपुर खंड-एक में हाल ही में निरीक्षण/जांच के दौरान लगभग 1600 घनमीटर बालू का अवैध खनन पाया गया था। खनिज विभाग ने करीब 24 लाख रुपये जुर्माने की नोटिस जारी की थी। लेकिन अब तक यह राशि जमा नहीं हुई। जबकि खदान में खनन रात-दिन बदस्तूर जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खनिज अधिकारी का कहना है कि अवैध खनन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी भी खदानों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed