फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   24 -hour power supply to villages not possible

गांवों को संभव नहीं 24 घंटे बिजली

Sat, 02 Jan 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 02 Jan 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
24 -hour power supply to villages not possible

बांदा। सूखे से जूझ रहे बुंदेलखंड को 24 घंटे बिजली आपूर्ति की मुख्यमंत्री की घोषणा पर फिलहाल अमल नहीं हो सकता।

विज्ञापन


यूपी पावर कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक (एमडी) ने साफ शब्दों मेें कहा है कि मौजूदा सिस्टमों से यह मुमकिन नहीं है। फिर भी अगले 10 दिनों में बिजली आपूर्ति में सुधार नजर आएगा।

24 दिसंबर को बुंदेलखंड में सूखे को लेकर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ में बुंदेलखंड के अफसरों और मुख्य सचिव के साथ उच्चस्तरीय बैठक की थी।

इसमें बुंदेलखंड के गांवों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति का आदेश दिया था। बैठक के बाद पावर कारपोरेशन के एमडी एपी मिश्रा ने आदेश जारी कर बुंदेलखंड के गांवों को कम से कम 20 घंटे नियमित बिजली आपूर्ति का फरमान जारी किया था, लेकिन किसी भी गांव में आदेश पूरा होता नजर नहीं आया।

इस पर 29 दिसंबर को पावर कारपोरेशन को निदेशक (डिस्ट्रीब्यूशन/टेक्निकल) एससी भारती और निदेशक (ट्रांसमिशन) आरपी पांडेय ने बांदा आकर 220 केवी सब स्टेशन से जनपद के चारों जिलों की वोल्टेज क्षमता 127 से बढ़ाकर 139.5 केवीए की थी। इसके बाद भी 20 घंटे आपूर्ति और लो वोल्टेज की समस्या से निजात नहीं मिली।

मीडिया मेें छपी खबरों और गांवों में मची हायतौबा पर शनिवार को मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के निर्देश पर यूपी पावर कारपोरेशन के एमडी एपी मिश्रा बांदा आए।

सर्किट हाउस में चित्रकूटधाम मंडल के विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर आपूर्ति का जायजा लिया। अभियंताओं ने मजबूरियां गिनाईं।

साथ ही बढ़ी बिजली आपूर्ति के आंकड़े रखे। मीडिया से बातचीत में एमडी की जुबां पर असलियत आ ही गई। उन्होंने बेबाकी से स्वीकारा कि बुंदेलखंड में हमारे सिस्टम ऐसे नहीं हैं कि गांवों को 24 घंटे बिजली दी जा सके।

फिर भी पूरा प्रयास किया जा रहा है कि गांवों को कम से कम 20 बिजली मिल सके। यह भी स्वीकारा कि बुंदेलखंड में ओवरलोड और लो वोल्टेज की समस्या है।

सब स्टेशनों के ट्रांसफार्मरों की हालत सही नहीं है। कहा कि बुंदेलखंड की बिजली आपूर्ति संबंधी सारी दिक्कतें समझ ली हैं। उन्हें चिह्नित कर लिया है। आठ से 10 दिन में इन्हें दूर कर दिया जाएगा।

बैठक में पावर कारपोरेशन के चित्रकूटधाम मंडल मुख्य अभियंता एके सक्सेना, अधीक्षण अभियंता (स्टोर आगरा) अंशुल अग्रवाल, एके मिश्रा (बांदा), राजेंद्र प्रसाद (निर्माण), एसबी सिंह (हमीरपुर), अधिशासी अभियंता समरनाथ (बांदा), आरएन विश्वकर्मा (चित्रकूट), नेकीराम (महोबा) और सुनील चंद्र (हमीरपुर) मौजूद रहे।

एमडी एपी मिश्रा ने 10 दिनों में चित्रकूटधाम मंडल की बिजली आपूर्ति में सुधार का भरोसा दिलाया है। इस अवधि में 10 नए सब स्टेशन चालू हो जाएंगे।

उनकी क्षमता लगभग दोगुनी कर दी जाएगी। मुख्य अभियंता एके सक्सेना के मुताबिक बांदा के कालेश्वर, तिंदवारी और बबेरू में पांच-पांच एमवीए की क्षमता के सब स्टेशन चालू हो जाएंगे।

चित्रकूट जनपद के मऊ में पांच एमवीए सब स्टेशन की क्षमता बढ़ाकर 10 एमवीए की जा रही है। राजापुर में आठ एमवीए में पांच एमवीए क्षमता और बढ़ाई जा रही है।

पहाड़ी, गोड़ी पोखरी और गनीवां में पांच-पांच एमवीए के मौजूदा ट्रांसफार्मर की क्षमता दोगुना बढ़ाकर 10 एमवीए की जा रही है।

मानिकपुर में 10 एमवीए से बढ़ाकर 15 और सरधुवा में तीन एमवीए से बढ़ाकर पांच एमवीए क्षमता की जा रही है। मुख्य अभियंता ने बताया कि सभी ट्रांसफार्मर गाजियाबाद, इलाहाबाद से रविवार को आ जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed