फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Children, carrying their school bags, stepped onto a swampy path and staged a protest demanding a road.

Banda News: हाथ से उखड़ रही सड़क, वीडियो वायरल

Thu, 29 Oct 2026 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Children, carrying their school bags, stepped onto a swampy path and staged a protest demanding a road.
चित्रकूट। बरगढ़ से गाहुर तक बन रही करीब सात किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण सवालों में घिर गया है। निर्माणाधीन सड़क का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें ग्रामीण सड़क की परत को हाथों से उखाड़कर फेंकते दिख रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में मानकविहीन और घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

निर्माण कार्य ग्रामीण अभियंत्रण विभाग करा रहा है, लेकिन काम पूरा होने से पहले ही सड़क की ऊपरी परत हाथ से उखड़ने लगी है। बृहस्पतिवार को वायरल वीडियो में ग्रामीण कहते सुनाई दे रहे हैं कि ठेकेदार मनमाने तरीके से काम करा रहा है। ग्रामीणों ने चिंता जताई कि अगर इसी गुणवत्ता से पूरी सड़क बनी तो वह एक बरसात भी नहीं झेल पाएगी।
विज्ञापन

बरगढ़-गाहुर मार्ग कई गांवों के लिए मुख्य संपर्क मार्ग है। सड़क खराब होने से किसानों, स्कूली बच्चों और आम राहगीरों को परेशानी होती है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से निर्माण सामग्री की जांच और गुणवत्तापूर्ण निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
वर्जन
सड़क का निर्माण अभी चल रहा है। एक दिन पहले ही उस स्थान पर निर्माण हुआ था। रात में ट्रक निकलने से सड़क धंस गई थी। उसी जगह ग्रामीण हाथ से उखाड़ रहे हैं। जहां ट्रक निकला है, वहां फिर से सड़क बनाई जाएगी। - एसपी मिश्रा, अधिशासी अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed