{"_id":"6712a78f45c2e7e8e3077b42","slug":"24-hour-digital-x-ray-facility-in-medical-college-from-next-month-banda-news-c-212-1-bnd1005-117003-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: मेडिकल कॉलेज में अगले माह से 24 घंटे डिजिटल एक्सरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: मेडिकल कॉलेज में अगले माह से 24 घंटे डिजिटल एक्सरे
विज्ञापन
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल के इकलौते रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में अब 24 घंटे डिजिटल एक्सरे की सुविधा मरीजों को मिलेगी। इसके लिए मेडिकल कॉलेज को एसआर फंड से डिजिटल एक्सरे मशीन मिल गई है। नवंबर से यह सुविधा मरीजों को मिलने लगेगी।
रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में वर्तमान में ओपीडी समय सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक ही मैन्युअल एक्सरे की व्यवस्था है। अगर दोपहर दो बजे के बाद मरीज को एक्सरे कराने की जरूरत है, तो वह प्राइवेट पैथोलॉजी में एक्सरे कराने को मजबूर होता है। इससे उसके जेब में भी बोझ पड़ता है।
इस समस्या को हल करने के लिए मेडिकल कॉलेज को एसआर फंड से डिजिटल एक्सरे मशीन मिल गई है। संबंधित कंपनी कर्मी इसे नवंबर माह में इमरजेंसी में स्टाल करेंगे। नवंबर माह से मरीजों को बाहर से एक्सरे कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मेडिकल कॉलेज में ही 24 घंटे डिजिटल एक्सरे प्राप्त कर वह डॉक्टर से इलाज करा सकता है।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य डॉ. सुनील कौशल ने बताया कि डिजिटल एक्सरे मशीन आ चुकी है। संबंधित कंपनी कर्मी इसे नवंबर तक स्टाल कर देंगे। नवंबर माह से मरीजों को मेडिकल कॉलेज में 24 घंटे एक्सरे की सुविधा मिलने लगेगी।