फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   24 honored on Farmer's Day

किसान दिवस पर 24 को मिला सम्मान

Sat, 23 Dec 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा Updated Sat, 23 Dec 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
24 honored on Farmer's Day
किसान दिवस पर सम्मानित हुए किसान प्रशस्तिपत्र के साथ। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस पर शनिवार को विकास भवन सभागार में आत्मा योजना 2017-18 के अंतर्गत खेती, बागवानी व पशुपालन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 24 किसान सम्मानित किए गए। उन्हें प्रशस्ति पत्र दिए गए। पुरस्कार की राशि खाते में भेजी जाएगी। मत्स्य पालकों को इस बार भी मायूस होना पड़ा। उन्हें सम्मानित नहीं किया गया। चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस पर इस बार बजट की कमी आड़े आ गई। कृषि प्रदर्शनी व स्टाल गायब रहे।

विज्ञापन

जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक भी कलेक्ट्रेट में उसी समय थी जिस समय किसान दिवस का आयोजन विकास भवन में था। सभी अधिकारी समिति की बैठक में पहले शामिल हुए। किसानों को घंटों इंतजार में बैठना पड़ा। अंतिम समय में आए अधिकारियों ने आनन-फानन समारोह निपटाया। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने गेहूं, खरीफ व सब्जी और बागवानी में बेहतर उत्पादन करने वाले किसानों को प्रशस्तिपत्र सौंपे। प्रथम पुरस्कार में 7000 और द्वितीय पुरस्कार में 5000 रुपये मिले। यह सम्मान राशि किसानों के खाते में आरटीजीएस से भेजी जाएगी। समारोह को उप निदेशक कृषि एके सिंह, जिला उद्यान अधिकारी परवेज खां, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.वीपी सिंह ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन


 

रस्मअदायगी में निपटा कार्यक्रम
बांदा (ब्यूरो)। किसानों को सुबह 10 बजे बुलाया गया था लेकिन अधिकारियों की कुर्सियां शाम साढ़े तीन बजे तक सूनी रहीं। किसानों को भूखे-प्यासे पांच घंटे इंतजार करना पड़ा। साढ़े तीन बजे उप कृषि निदेशक, उद्यान अधिकारी और फिर जिलाधिकारी आए। चौधरी चरण सिंह के चित्र पर दीप जलाने की औपचारिकता पूरी की। आननफानन किसानों को मंच पर बुलाकर प्रमाणपत्र दिए गए। 10 मिनट में सब कुछ निपट गया। चौधरी चरण सिंह के जीवन व उपलब्धियों पर कोई चर्चा तक नहीं हुई। किसानों को लंच में महज एक-एक लड्डू व समोसा मिला। बताया गया कि समारोह के लिए मात्र 8000 रुपये बजट मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये किसान हुए सम्मानित किसान
कृषि : धान में अच्छेलाल (महुआ) प्रथम व अजय कुमार पाठक (जौरही) द्वितीय, उर्द में शत्रुघ्न प्रसाद (टोलिया कलां), गेहूं में शांति देवी उर्फ बुधिया प्रथम और रामबिहारी शुक्ला (शिव) द्वितीय। चना में जसवंत सिंह (इटवां) प्रथम व राजकुमार (बीरा) द्वितीय। पशुपालन : भैंस पालन में मानस सिंह (बबेरू) प्रथम व रामप्रताप (जबरापुर) द्वितीय। गाय पालन में भुवनेश्वर (दुर्गापुर) प्रथम व भरत त्रिपाठी (स्वराज कालोनी), विजयकरन (पुनाहुर) और सत्येंद्र (गड़रिया) व नंदलाल (सांड़ासानी) द्वितीय। गाय पालन में शिवलाल सिंह (पलरा) प्रथम। उद्यान : लौकी में प्रथम पुरस्कार मातादीन (अतरहट), भिंडी में मइयादीन (सिंघौली) को द्वितीय, तरोई में दिनेश कुमार (निहालपुर), अमरूद में शिवनारायण (बड़ोखर खुर्द) को प्रथम व कामता (खेरी) को द्वितीय। करेला उत्पादन में कल्लू सिंह (कहला) द्वितीय, लेमन ग्रास में विपिन सिंह (बड़ा गांव) को प्रथम, परवल में मान सिंह (पारा बन्नू बेगम) को प्रथम और कामता (बहेरी)।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed