फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   239 nominations for a eight wards

आठ वार्डों के लिए 239 नामांकन

Tue, 29 Sep 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Tue, 29 Sep 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
239 nominations for a eight wards

जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए पहले चरण

विज्ञापन
का नामांकन मंगलवार को खत्म हो गया। डीडीसी के आठ वार्डों के लिए अंतिम दिन 121 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।

नामांकन कराने वालों की संख्या 239 हो गई है। उधर, क्षेत्र पंचायत बड़ोखर खुर्द में अंतिम दिन 258 और महुआ में 272 नामांकन पत्र दाखिल हुए। बुधवार और गुरुवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी।

नामांकन के अंतिम दिन मंगलवार को डीडीसी प्रत्याशियों ने बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ नामांकन कराया। समर्थकों के साथ वाहनों का काफिला दिखाने की होड़ रही। भाजपा, बसपा, सपा और कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियो के साथ पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।

भाजपा जिलाध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला की पत्नी श्रवण कुमारी शुक्ला ने वार्ड 18 और मनोज वर्मा ने वार्ड 15 से पर्चे दाखिल किए। किसान यूनियन से प्रतिमा सिंह व सपा समर्थित राजा भइया वर्मा ने वार्ड 15 व कांग्रेस समर्थित मोहम्मद इलियास दल बल के साथ नामांकन कराने पहुंचे।

कलेक्ट्रेट के  पास दोनों तरफ सड़क में दिन भर जाम की स्थिति बनी रही। डीडीसी वार्ड-19 (महुआ द्वितीय) में दूसरे दिन 22 नामांकन पत्र दाखिल होने के बाद यहां प्रत्याशियों की संख्या सबसे अधिक 37 हो गई। वार्ड-18 (महुआ प्रथम) में दूसरे दिन 22 नामांकन पत्र दाखिल हुए।

अब यहां 32 प्रत्याशी नामांकन करा चुके हैं। वार्ड-20 (महुआ तृतीय) में मंगलवार को 10 नामांकन के बाद यहां प्रत्याशियों की संख्या 31 हो गई। वार्ड-21 (महुआ चतुर्थ) में मंगलवार को 10 पर्चे दाखिल हुए। अब यहां 35 नामांकन पत्र दाखिल हो चुके हैं।

डीडीसी वार्ड-14 (बड़ोखर खुर्द प्रथम) में नौ, वार्ड-15 (बड़ोखर खुर्द द्वितीय) में 18, वार्ड-16 (बड़ोखर खुर्द तृतीय) और वार्ड-17 (बड़ोखर खुर्द चतुर्थ) में 15-15 नामांकन पत्र अंतिम दिन दाखिल हुए। अब इन वार्डों में नामांकन कराने वाले प्रत्याशियों की संख्या 18, 30, 25 और 31 हो गई है।

उधर, क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) के लिए महुआ ब्लाक में अंतिम दिन 272 नामांकन पत्र जमा हुए। अब यहां 106 वार्डों के लिए प्रत्याशियों की संख्या 492 हो गई।

बड़ोखर खुर्द ब्लाक में मंगलवार को 258 ने नामांकन पत्र दाखिल किए। अब यहां 100 वार्डों के लिए प्रत्याशियों की संख्या 421 हो गई। उधर, तिंदवारी ब्लाक में मंगलवार को 147 और जसपुरा ब्लाक में 103 बीडीसी प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed