फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   228 loan holders invested Rs 2.5 crore in teachers society

Banda News: शिक्षक सोसायटी में 228 ऋणधारकों ने डुबोए ढाई करोड़

Wed, 08 May 2024 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
228 loan holders invested Rs 2.5 crore in teachers society
बांदा। शिक्षक सहकारी समिति में 228 खाताधारकों के ढाई करोड़ रुपये डुबो दिए। इन सदस्यों के खाता एनपीए हो गए हैं। अब इन ऋणधारक शिक्षकों पर जल्द शिकंजा कसेगा। सोसायटी ने अभी इन खाताधारकों को नोटिस भेजा है। जल्द ही आरसी पहुंचेगी और प्रशासन के जरिए इनसे वसूली कराई जाएगी।
विज्ञापन




सहकारी समितियों की तर्ज पर शिक्षक सोसायटी भी अब घाटे से उबरकर बहुउद्देशीय बना रही है। शिक्षकों को सरल प्रक्रिया और कम ब्याज दरों पर लोन दिया जा रहा है, लेकिन तमाम शिक्षक ऋण लेने के बाद जमा करने में रुचि नहीं दिखा रहे। शिक्षक सोसायटी से बांदा-चित्रकूट जिले के करीब 228 खाताधारकों ने ढाई करोड़ रुपये हजम कर लिया। अब सोसायटी इन खाताधारकों से वसूली के लिए सख्ती दिखा रही है।
विज्ञापन

चेयरमैन जयकिशोर दीक्षित ने बताया कि एनपीए हुए खाताधारकों का पता लगाया जा रहा है। कितने ऋण धारकों की मौत हो चुकी है और कितने जानबूझकर नहीं जमा कर रहे हैं। इसके बाद जल्द शिकंजा कसा जाएगा। अभी पहला नोटिस भेजा गया है। इसके बाद दूसरा नोटिस अगले माह भेजा जाएगा। फिर भी लोन जमा नहीं किया तो इन्हें आरसी जारी की जाएगी। राजस्व की तरह इन ऋणधारकों से वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन






ऋण क्षमता बढ़ाकर घाटा दूर करने का प्रयास

चेयरमैन जयकिशोर दीक्षित के मुताबिक पिछले वर्ष नए बोर्ड के गठन से पहले सोसाइटी में 100 करोड़ लोन वितरित करने की क्षमता थी। इसमें 57 करोड़ रुपये लोन वितरित था। नए बोर्ड ने लोन वितरण की क्षमता 150 करोड़ कराई। 61 करोड़ लोन बांटा, जिससे लोन वितरण क्षमता 118 करोड़ हो गई है। उन्होंने बताया कि नए बोर्ड का गठन हुआ था उस समय सोसाइटी एक करोड़ 56 लाख घाटे में थी। एक साल में ऐतिहासिक 62 लाख के फायदे के बाद घाटा 94 लाख बचा है।





शिक्षक की विधवा गुंजा को मिले 50 हजार



शिक्षक सोसाइटी ने सदस्य सहायतार्थ कोष से मृतक शिक्षक अरविंद कुमार की विधवा गुंजा वर्मा को 50 हजार की धनराशि का चेक प्रदान किया गया। सहकारिता विभाग के रजिस्ट्रार एवं पूर्व अध्यक्ष प्रजीत सिंह व अध्यक्ष जय किशोर दीक्षित ने बताया कि कैंसर पीड़ित शिक्षक रोहित अरोड़ा (कमासिन) और सुशीला (नरैनी) को जल्द ही 50-50 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed