फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   225 micro observers will monitor the four constituencies

चार विधानसभा क्षेत्रों में 225 माइक्रो आब्जर्वर करेंगे निगरानी

Mon, 13 Feb 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 13 Feb 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
225 micro observers will monitor the four constituencies
विधानसभा चुनाव - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो

जिले की चार विधानसभा क्षेत्रों में 225 माइक्रो आब्जर्वर मतदान दिवस पर पूरे समय निगरानी करेंगे। उधर, पोलिंग पार्टियां पीडीएमएस सिस्टम के जरिए मुख्यालय को सूचना देंगी।

विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी/डॉॅ.सरोज कुमार ने बताया कि चारों विधान सभा क्षेत्रों में 175 माइक्रो आब्जर्वर की ड्यूटी लगा दी गई है। 50 माइक्रो आब्जर्वर के क्षेत्रों का भी निर्धारण किया जाना है। यह सीधे संबंधित विधान सभा क्षेत्र के प्रेक्षक को पल-पल की जानकारी उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन


उधर, राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश के मुताबिक मतदान दिवस पर पोलिंग डे मॉनीटरिंग सिस्टम के जरिए सभी पोलिंग पार्टियां जिला मुख्यालय के संपर्क में रहेंगी। पार्टी पोलिंग स्टेशन पहुंचने पर सेफ एराइवल पार्टी (एसएपी) मैसेज देना होगा। मतदान के दौरान कानून व्यवस्था की स्थिति में एलओ और मशीन खराब होने पर ईवीएम मैसेज डालना होगा। मतदान के बाद ईवीएम जमा करने के बाद भी पीठासीन अधिकारी एसएमएस से सूचना दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए पीठासीन व मतदान अधिकारियों को 20 रुपये अतिरिक्त भत्ता दिया जाएगा। जिन मतदेय स्थलों पर मतदाताओं की संख्या 1200 से अधिक है वहां एक मतदान कर्मी अतिरिक्त रूप से तैनात होगा। यहां कर्मियों की संख्या पांच होगी।


उधर, निर्वाचन विभाग मॉडल पोलिंग स्टेेशनों में मतदाताओं को पानी के साथ गुड़, पेठा, पापकार्न भी खिलाएगा। निशक्तों को बूथ तक पहुंचाने के लिए एल्मिको, कानपुर से ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने को कहा गया है। एनएसएस व स्काउट छात्र निशक्तों को ट्राईसाइकिल से बूथ तक पहुंचाएंगे। प्रत्येक परिवार को मतदान से संबंधित गाइड बुक भी दी जाएगी। बीएलओ के साथ आंगनबाड़ी व आशा कार्यकत्री पूरे समय पोलिंग स्टेशन में मौजूद रहेंगी। डीएम ने बताया कि जिन गांवों में पानी खारा है वहां मतदान केंद्रों में टैंकर के जरिए जलापूर्ति की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed