फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   22 buses fine in two days, facility will be available from today

बांदाः दो दिन में 22 बसें ठीक, आज से मिलेगी सुविधा

Tue, 11 Oct 2022 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
22 buses fine in two days, facility will be available from today
10 अक्तूबर के अंक में प्रकाशित खबर। - फोटो : BANDA
बांदा। परिवहन निगम की 88 खराब बसों में 22 बसें ठीक हो गई। बुधवार से इनके मार्ग में पुन: चलने की उम्मीद है। अमर उजाला ने परिवहन निगम के 399 बसों के बेडे की 88 बसों के खराब होने से कई कई मार्गों से बसों के हट जाने की 8 व 10 अक्तूबर को प्राथमिकता से प्रकाशित की थी।
विज्ञापन

चित्रकूटधाम मंडल के स्टेशन प्रबंधक विनय कुमार सिंह ने बताया कि बसों को ठीक कराने के लिए अभियान चलाया। रात दिन वर्कशाप में बसों को ठीक करने का काम किया गया। दो दिन में अधिकारियों व कर्मचारियों की मेहनत रंग लाई और 22 बसों ठीक कर दिया गया।
विज्ञापन

बताया कि शासन के निर्देश पर 10 लाख किलोमीटर व 11 वर्ष चलने का मानक पूरा कर चुकी 10 बसों को सरेंडर कर दिया गया है। वर्कशाप में खड़ी 78 बसों में 22 बसों को ठीक कर दिया गया है। 46 बसों में 10 दुर्घटनाग्रस्त बसों की बाडी ठीक कराई जा रहा है। 15 बसें इंजन, गेयर बाक्स, स्टेयरिंग, एफआई पंप, बैंक कंप्रेशर आदि बड़ी-बड़ी कमियों के चलते खड़ी हैं। इनके मरम्मत का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है। एक सप्ताह में सभी बसें मार्ग पर दौड़ने लगेंगी।

वर्कशाप में मरम्मत के बाद यात्रियों को सफर कराने के लिए तैयार खड़ी बसें।

वर्कशाप में मरम्मत के बाद यात्रियों को सफर कराने के लिए तैयार खड़ी बसें।- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed