फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   मिनी स्प्रिंकलर सिस्टम अपनाने पर जोर

मिनी स्प्रिंकलर सिस्टम अपनाने पर जोर

Fri, 01 Mar 2019 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
मिनी स्प्रिंकलर सिस्टम अपनाने पर जोर
बांदा। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत किसानों को दो दिवसीय मंडलस्तरीय प्रशिक्षण और भ्रमण शुरू हो गया है। शुक्रवार को अतर्रा रोड स्थित गार्डेन में सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने मिनी स्प्रिंकलर सिस्टम के डेमो की सराहना की। बुंदेलखंड के इसके प्रचार प्रसार के लिए कंपनी प्रतिनिधि से बातचीत भी की।
विज्ञापन


प्रशिक्षण में मंडल के चारों जिलों के किसान शामिल हैं। इसका समापन शनिवार को होगा। सांसद ने इसका उद्घाटन किया। बुंदेलखंड में घटते भूजल स्तर पर चिंता जताई। जन संरक्षण के उपाय अपनाने पर बल दिया। कहा कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से पोर्टेबल स्प्रिंकलर सिस्टम सिर्फ खरीद लेने से पानी की बचत संभव नहीं है, बल्कि इसका ज्यादा से ज्यादा उपयोग भी किया जाए।
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी हरिश्चंद्र वर्मा ने प्रदेश की सरकार की विभिन्न योजनाओं का हवाला देकर किसानों से आनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने को कहा। उपकृषि निदेशक एके सिंह ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उद्यान विभाग के उपनिदेशक भैरम सिंह ने विभाग की योजनाओं में किसानों की सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया। ड्रिप और स्प्रिंकलर पद्धति अपनाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला उद्यान अधिकारी (महोबा) बल्देव प्रसाद ने विभागीय योजनाओं के लिए पंजीकरण कराने को कहा। कृषि विज्ञान केंद्र अध्यक्ष डॉ. श्याम सिंह ने विज्ञान केंद्र के कार्यों की जानकारियां दीं। जल संरक्षण की विधियां बताईं। केंद्र की डॉ. मंजुल पांडेय ने फल, वृक्ष, शाक, भाजी आदि की बीमारियों के बारे में बताया। किसान बलराम तिवारी ने भी संबोधित किया। जिला उद्यान अधिकारी (बांदा) परवेज खां ने सभी की अगुवानी की। संचालन शिव कुमार शुक्ला (चित्रकूट) ने किया। प्रशिक्षण स्थल पर पंडाल भी लगाए गए। जैविक कृषक ओम प्रकाश त्रिपाठी की बर्मी कंपोस्ट पंडाल को सांसद ने सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed