{"_id":"5c4b508abdec22736153fc3d","slug":"21548439690-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा में लापरवाही पर 8 बीडीओ से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा में लापरवाही पर 8 बीडीओ से मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। मनरेगा कार्यों में लापरवाही पर मुख्य विकास अधिकारी ने आठ खंड विकास अधिकारियों को नोटिस जारी कर तीन दिन में अभिलेखों के साथ स्पष्टीकरण तलब किया है।
मनरेगा के सामग्री अंश में खर्च के बाद भी अपेक्षा के मुताबिक श्रमिकों को रोजगार नहीं मिला। इसकी जांच के लिए खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) को निर्देशित किया गया था, लेकिन समय बीत जाने के बाद भी बीडीओ द्वारा रिपोर्ट न देने पर पिछले हफ्ते मनरेगा उपायुक्त ने पांच खंड विकास अधिकारियों से जवाब तलब किया था और दो को चेतावनी दी थी।
सीडीओ हीरा लाल ने बड़ोखर खुर्द, महुआ, नरैनी, बबेरू, कमासिन, बिसंडा, तिंदवारी व जसपुरा बीडीओ को नोटिस जारी कर कहा है कि सामग्री अंश में खर्च की धनराशि की रिपोर्ट अभी तक नहीं दी गई। इससे धनराशि के दुरुपयोग की संभावना प्रतीत होती है।
विज्ञापन
लापरवाही के कारण प्रदेश स्तर पर जनपद की छवि खराब हो रही है। तीन दिन में अभिलेखों के साथ स्पष्टीकरण दें। अन्यथा अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।