{"_id":"5bdf2fa7bdec22722526d991","slug":"21541353383-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन पर विधायक ने डीएम को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन पर विधायक ने डीएम को लिखा पत्र
Updated Sun, 04 Nov 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। विधायक बृजेश प्रजापति ने डीएम को भेजे पत्र में कहा है कि जिले में अवैध खनन और ओवरलोडिंग बदस्तूर जारी है। कोलावल रायपुर में किसानों का जल सत्याग्रह के बाद भी कमी नहीं आई है। विधायक ने पड़ोसी जिले हमीरपुर के डीएम द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध की गई कार्रवाई को सराहते हुए यहां भी ऐसी ही कार्रवाई करने को कहा है।
रविवार को भेजे पत्र में विधायक ने कहा कि नदियों की जलधारा को रोककर खनन हो रहा है। ऐसे में जल धाराएं खत्म होंगी और आने वाले दिनों में पानी का विकराल संकट होगा। खेत तो दूर पीने के लिए भी पानी नहीं मिलेगा। विधायक ने डीएम से कहा कि जलधारा रोककर खनन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करें। योगी सरकार में नदियों को पूरा संरक्षण दिया जाएगा।