{"_id":"5a3fa68f4f1c1b8e698c396f","slug":"21514120847-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं की टोली करेगी विकास कार्यों की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं की टोली करेगी विकास कार्यों की निगरानी
Updated Sun, 24 Dec 2017 06:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। ग्राम पंचायतों में अब विकास कार्यों और योजनाओं की युवाओं की टोलियां निगरानी करेंगी। योजना बनाने से लेकर कार्य कराने और कराए गए कार्यों की जिओ टैगिंग की जिम्मेदारी इन्हीं युवाओं पर रहेगी। पंचायतीराज विभाग चयनित युवाओं को प्रशिक्षित कर रही है।
बड़ोखर ब्लाक सभागार में बीआरजी ग्रुप का पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण चल रहा है। रविवार को दूसरे दिन पंचायती राज उप निदेशक दिनेश कुमार सिंह ने युवाओं को उनके दायित्व बताए। कहा कि ग्राम पंचायतों में केंद्र व प्रदेश सरकार की कोई भी योजना हो उसका सही क्रियान्वयन कराएं। पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाएं। जिला पंचायत राज अधिकारी केके सिंह चौहान और भारत स्वच्छता मिशन के जिला समन्वयक मनोज कुमार द्विवेदी ने प्रशिक्षु युवाओं से ईमानदारी व लगन से अपने दायित्वों के निर्वहन का संकल्प दिलाया।