फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   बसपा की बांदा, अतर्रा, नरैनी, तिंदवारी कमेटियां घोषित

बसपा की बांदा, अतर्रा, नरैनी, तिंदवारी कमेटियां घोषित

Tue, 29 Aug 2017 12:20 AM IST
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
बसपा की बांदा, अतर्रा, नरैनी, तिंदवारी कमेटियां घोषित
बांदा। बसपा ने बांदा, अतर्रा, नरैनी और तिंदवारी नगर कमेटियों के पदाधिकारी घोषित कर दिए हैं। जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि मंडल कोआर्डिनेटर कौशलेेंद्र वर्मा की मौजूदगी मेें जिला स्तरीय बैठक में पदाधिकारियों का चयन हुआ। इन्हें बुंदेलखंड कोआर्डिनेटर जीसी दिनकर, नौशाद अली, लालाराम अहिरवार और विजय कुशवाहा ने अनुमोदित किया है।
विज्ञापन


बांदा शहर कमेटी में कमलेश चौरसिया (होटल तुलसी स्वरूप, छावनी) अध्यक्ष मनोनीत हुए हैं। अरविंद कुमार (परशुराम तालाब) उपाध्यक्ष, आशुतोष भास्कर (अंबेडकर नगर) महासचिव, दिनेश गुप्ता (खाईपार) सचिव और संजय सोनकर (बलखंडीनाका) कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं।
विज्ञापन


अतर्रा नगर में रमेश सोनी (तेल वाली गली) अध्यक्ष, राजमोहन रैकवार (आजाद नगर) उपाध्यक्ष, शिवशरण भारतीय (अंबेडकर नगर) महासचिव, किशोरीलाल वर्मा (दामूगंज) सचिव और शिवशरन कुशवाहा (गांधी नगर) कोषाध्यक्ष मनोनीत हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नरैनी में भइयालाल वर्मा (राज नगर) अध्यक्ष, हबीब (सुभाष नगर) उपाध्यक्ष, रज्जू सोनकर (इंदिरा नगर) महासचिव, नीलू दीक्षित (राजीव नगर) सचिव और जमुना प्रसाद रैकवार (राम नगर) कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं।

तिंदवारी नगर कमेटी में प्रदीप पटेल (संतोषी नगर) अध्यक्ष, लाला सोनी (संतोषी नगर) उपाध्यक्ष, वीरेंद्र (गांधी नगर) महासचिव, विक्रम नामदेव (श्रीनगर) सचिव और मुईनुद्दीन (भगवती नगर) कोषाध्यक्ष मनोनीत हुए हैं।

उधर, बसपा ने अपनी नगर कमेटियों में मुस्लिम और ब्राह्मणों का हांसिए पर ला दिया है। मंडल मुख्यालय बांदा शहर की कमेटी में कोई भी पदाधिकारी मुस्लिम या ब्राह्मण वर्ग का नहीं है। शहर समिति में बसपा द्वारा मुस्लिमों का पत्ता साफ किए जाने को राजनीति के गणितबाज नसीमुद्दीन सिद्दीकी से जोड़कर देख रहे हैं।


बसपा पूर्व में खासकर बांदा शहर की समिति में मुस्लिम वर्ग का कोई पदाधिकारी शामिल करती रही है। लेकिन अब नई समिति में इस वर्ग का पत्ता साफ है। घोषित पांच पदाधिकारियों में कोई भी मुस्लिम वर्ग का नहीं है। ब्राह्मण और क्षत्रिय वर्ग से भी परहेज किया गया है। ब्राह्मणों में मात्र नरैनी में सचिव शामिल किया गया है। मुस्लिमों में तिंदवारी में कोषाध्यक्ष और नरैनी में उपाध्यक्ष बनाया है।

-अध्यक्ष समेत 5-5 पदाधिकारी मनोनीत हुए
-अनुमोदन के बाद जिलाध्यक्ष ने जारी की सूची
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed