फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   21 new corona patients including one year old child in banda

बांदा: एक साल के बच्चे समेत 21 नए कोरोना मरीज

Sat, 22 Aug 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
21 new corona patients including one year old child in banda
बांदा। एक साल के बच्चे समेत 21 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। अधिकांश शहर के हैं। इनमें 7 वर्षीय बालिका व 14 वर्षीय किशोरी और 94 वर्षीय वृद्धा समेत सात महिलाएं शामिल हैं। जनपद में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 531 हो गई। सक्रिय संक्रमितों की संख्या 167 है। 364 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।
विज्ञापन

मंडलायुक्त गौरव दयाल ने इसकी पुष्टि की। शनिवार को दो चरणों में कोरोना संक्रमितों की सूची आई। पहली सूची में 16 और दूसरी सूची में 5 संक्रमित सामने आए हैं। बंगालीपुरा के 5, गणेश कालोनी के 3, सिविल लाइन और नोनिया मोहाल के 2-2 व अर्दली बाजार का एक मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में अतर्रा में 2, पड़ुई में 2 और बबेरू के तहसील रोड व सुंदर कुआं और कुरला में 1-1 मरीज मिले। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की कांटेक्ट हिस्ट्री तैयार कर ली। उनकी भी कोरोना जांच होगी। संक्रमितों के इलाकों को सैनिटाइज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो स्वास्थ्य कर्मी कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल सील
अतर्रा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों की शुक्रवार को हुई एंटीजन जांच में दो स्वास्थ्य कर्मी पॉजिटिव पाए गए। चिकित्सा प्रभारी ने दोनों स्वास्थ्य कर्मियों को क्वारंटीन करते हुए 48 घंटे के लिए सीएचसी सील कर दिया। चिकित्सा प्रभारी डॉ.देव तिवारी ने बताया कि अस्पताल में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी व एक स्वास्थ्य मित्र की एंटीजन कार्ड से जांच की गई। जिसमें दोनों संक्रमित पाए गए। दोनों को क्वारंटीन किया गया है। 48 घंटे के लिए अस्पताल की सारी सेवाएं बंद कर दी गईं। अस्पताल में पहले से भर्ती प्रसूताओं को स्वास्थ्य केंद्र बहेरी भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed