फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   वैश्य एकता परिषद में सत्येंद्र बने जिलाध्यक्ष

वैश्य एकता परिषद में सत्येंद्र बने जिलाध्यक्ष

Sun, 03 Mar 2019 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
वैश्य एकता परिषद में सत्येंद्र बने जिलाध्यक्ष
बांदा। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की बांदा जिला इकाई में वरिष्ठ व्यापारी नेता सत्येंद्र गुप्ता को परिषद का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। डॉ. मनीष कुमार जिला महामंत्री और अनुराग गोयल मनु कोषाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन


परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता की सहमति हासिल करने के बाद परिषद के राष्ट्रीय महासचिव और बांदा जिला प्रभारी विनोद कुमार गुप्ता ने उपरोक्त तीनों पदों पर मनोनयन किया है। नव नियुक्त अध्यक्ष श्री गुप्ता ने बताया कि 17 मार्च को परिषद की जिला स्तरीय बैठक होगी।
विज्ञापन


इसमें 20 व 21 मई को आर्य कन्या इंटर कालेज में होने वाले सर्ववैश्य सामूहिक विवाह और परिचय सम्मेलन की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जाएगा। कार्यों का बंटवारा होगा। अध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही परिषद की युवा, महिला नगर व ब्लाक कमेटियों का गठन भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिषद में तीनों मनोनयन पर नगर पालिका अध्यक्ष मोहन साहू, पूर्व अध्यक्ष राजकुमार राज व संजय गुप्ता तथा विनोद जैन और तिंदवारी टाउन एरिया की पूर्व अध्यक्ष नूतन गुप्ता ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed