फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   धान की फसल को खैरा रोग का खतरा

धान की फसल को खैरा रोग का खतरा

Wed, 30 Aug 2017 11:44 PM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
धान की फसल को खैरा रोग का खतरा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। बारिश ने धान की फसल को सूखने से तो बचा लिया, लेकिन खैरा रोग का खतरा टला नहीं है। परेशान किसान राय लेने के लिए कृषि विशेषज्ञों के चक्कर लगा रहे हैं। सब्सिडी पर मिलने वाली जिंक खाद भी इस बार नहीं है। किसानों को बाजार से महंगे दामों पर खरीदना पड़ रहा है।

इस बार करीब 70 हजार हेक्टेयर में धान की रोपाई हुई है। काफी दिनों से पानी न बरसने से फसल सूखने की कगार पर थी, लेकिन हाल ही में हुई बारिश ने फसल की रंगत लौटा दी, लेकिन खैरा रोग का खतरा टला नहीं है। इससे उत्पादन प्रभावित हो सकता है। खैरा रोग का प्रमुख लक्षण धान की पत्तियों पर कत्थई रंग के धब्बे पड़ना है।
विज्ञापन


पहले चरण में खेत के एक कोने में दिखने वाले धब्बे देखते ही देखते पूरी फसल को गिरफ्त में ले लेते हैं। कृषि अधिकारियों के मुताबिक जिंक की कमी से खैरा रोग का प्रकोप होता है। इस साल ब्लाक के सरकारी बीज भंडारों में जिंक नहीं है। कृषि विशेषज्ञ डॉ. वीके सिंह ने बताया कि यूरिया के साथ जिंक सल्फेट मिलाकर छिड़काव करने से तीन से पांच दिन में धान के पौधे स्वस्थ हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि एक खेत में बार-बार एक ही फसल नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से जिंक की कमी हो जाती है। धान वाले खेत में उड़द या अरहर की खेती करने से जिंक की कमी दूर हो जाती है। गौरतलब है कि कृषि विभाग प्रति वर्ष किसानों को 90 फीसदी छूट पर जिंक मुहैया कराता था, लेकिन इस साल जिंक का टोटा है। मजबूरी में किसान प्राइवेट दुकानों से महंगे दामों पर जिंक खरीद रहे हैं।

धान की फसल को खैरा रोग का खतरा
सूख रही फसल को बारिश से मिली संजीवनी
जिले में 70 हजार हेक्टेयर में रोपा गया है धान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed