{"_id":"6892503caca842926b0ed184","slug":"200-lunch-packets-distributed-in-shankar-purwa-and-nandadev-banda-news-c-212-1-sknp1027-131197-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: शंकर पुरवा व नांदादेव में वितरित किए 200 लंच पैकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: शंकर पुरवा व नांदादेव में वितरित किए 200 लंच पैकेट
Wed, 06 Aug 2025 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 06 Aug 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
बांदा। पैलानी क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में मंगलवार को प्रशासन ने तहसीलदार के माध्यम से दो लंच पैकेट वितरित कराए। एडीएम का कहना है कि अब तक पीड़ितों को तीन हजार से ज्यादा लंच पैकेट व तीन सौ राहत किट का वितरण किया जा चुका है।
एसडीएम पैलानी अंकित वर्मा का कहना है कि लालगंज-फतेहपुर मार्ग अवरुद्ध होने की वजह से राहत सामग्री वितरण में विलंब हुआ है। केन, यमुना, चंद्रावल नदी की बाढ़ से तहसील क्षेत्र पैलानी के 31 गांव प्रभावित हुए हैं। मंगलवार को नरी गांव में 40 व पैलानी 20 राहत किट पीड़ितों को वितरित की गई हैं। जबकि अभी तक पांच राहत किट वितरित किए जा चुके हैं। बाढ़ पीड़ितों को अभी तक तीन हजार लंच पैकेट बांटे गए हैं। मंगलवार को भी शंकर पुरवा व नांदादेव में दो सौ लंच पैकेट वितरित किए गए हैं। उधर, तहसीलदार बबेरू ने बताया कि बाढ़ प्रभावित औगासी गांव में 165 राहत किट का वितरण किया गया है। जिलाधिकारी जे.रीभा ने बताया कि इस समय केन का जल स्तर 101.20 मीटर व यमुना नदी का जल स्तर 99.25 मीटर पर है। इस समय दोनों नदियों का जल स्तर घट रहा है। मुख्यालय में आपदा राहत कंट्रोल रूम में 24 घंटे सक्रिय है। किसी भी तरह की दिक्कत हो तो बाढ़ पीड़ित 05192-285260 पर काल करें और तत्काल सहायता प्राप्त करें। बाढ़ चौकियां निरंतर सक्रिय हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में तैनात अधिकारी व कर्मचारियों को पूर्ण निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने को कहा गया है।
-- -- -- -- -- -- -- --
बाढ़ आपदा पीड़ितों के राहत कार्य मे लाएं तेजी: रामकेश
पैलानी। जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने अधिकारियों के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। रामकेश निषाद ने जिलाधिकारी जे.रीभा, सीडीओ, सीएमओ, सीवीओ समेत संबंधित विभागों के अधिकारियों को बाढ़ आपदा कोष से तत्काल प्रभाव से बाढ पीड़ितों को लाभ दिलाए जाने को कहा। उन्होंने कहा कि किसानों की फसलों का तत्काल सर्वे कराया जाए और उन्हें समय से क्षतिपूर्ति दिलाई जाए। आपदा राहत कोष से पीड़ितों के खाते में धन मुहैया कराया जाए। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत शासन को रिपोर्ट बनाकर भेजें।बाढ के बाद दलदल में तब्दील रास्ते में निकल रहे बाढ़ पीड़ितों को हो रही परेशानी को लेकर गंभीरता से लिया। सीएमओ को क्लोरीन की गोलियां, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करने, मच्छरों के प्रकोप से बचने के लिए फागिंग कराए जाने तथा पशुचिकित्साधिकारी से बाढ व अतिवृष्टि के दौरान मवेशियों को हुए खुरपका व मुंहपका रोग से निदान दिलाए जाने को लेकर निर्देशित किया। विद्युत विभाग के अधिकारियों से जसपुरा ब्लॉक में शेष गांवों में भी विद्युत आपूर्ति बहाल कराए जाने पर जोर दिया। उधर, बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुई फसलों को लेकर जिलाधिकारी जे रीभा ने सर्वे के निर्देश दिए हैं। उप कृषि निदेशक अभय कुमार ने बताया कि राजस्व कर्मी, कृषि विभाग व बीमा कंपनी प्रतिनिधि सभी तहसीलों में फसलों का सर्वे कर अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी सौंपेगे। (संवाद)(संवाद)