फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   20 MPs, 10 thousand MLAs will be made: Devesh Kori

सांसद 20, विधायक बनाएंगे 10 हजार सदस्य : देवेश कोरी

Fri, 06 Sep 2024 01:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
20 MPs, 10 thousand MLAs will be made: Devesh Kori
बांदा। भाजपा ने सांसदों को 20 हजार, विधायकों को 10 हजार और जिलाध्यक्ष को एक हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया है। यह जानकारी भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कोरी ने दी। सामूहिक रूप से सदस्यता दिलाने के साथ ही कार्ड लांच किया गया। कहा कि भाजपा देश भर में सदस्यता अभियान चला रही है। इसकी शुरुआत दो सितंबर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सदस्यता ग्रहण करने के साथ हो गई है।
विज्ञापन

देवेश कोरी ने कहा कि हर बूथ पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। 2015 से 2022 तक उत्तर प्रदेश में 3.03 करोड़ लोग भाजपा के सदस्य बने। इसमें 1.83 करोड़ सदस्यों का वेरिफिकेशन भी किया गया था। प्रदेश में 1.12 लाख कार्यकर्ता सक्रिय सदस्य बने थे। इसमें प्रदेश से लेकर बूथ तक पदाधिकारी शामिल रहे। बूथ समितियों को सदस्यता का प्रशिक्षण दिया गया है।
विज्ञापन

सदस्यता अभियान का पहला चरण दो सितंबर से 25 सितंबर, दूसरा चरण एक से 15 अक्तूबर तक चलेगा। 18 से 31 अक्तूबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। प्रत्येक रविवार को अटल सदस्यता पर्व मनाया जायेगा। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी संतोष गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष ममता मिश्रा, पूर्व विधायक राजकरण कबीर, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष लवलेश सिंह, चेयरमैन मालती गुप्ता बासू, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वंदना गुप्ता, उत्तम सक्सेना भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed