फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   1.92 crore will be spent on development works, approval received

Banda News: विकास कार्यों में खर्च होंगे 1.92 करोड़, हुआ अनुमोदन

Sat, 29 Mar 2025 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 29 Mar 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
1.92 crore will be spent on development works, approval received
जसपुरा। विकासखंड सभागार में शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। इसमें बीडीओ ने आगामी वित्तीय वर्ष का बजट प्रस्तुत किया। 1.92 करोड़ से विकास कार्य कराने पर सहमति बनी।
विज्ञापन

बैठक में बजट प्रस्तुत करते हुए बीडीओ धनराज कोटार्य ने बताया कि क्षेत्र के विकास के लिए पंद्रहवें वित्त आयोग से 84,40,020 रुपये और पंचम राज्य वित्त से 1,08,70,177 रुपये की राशि आवंटित की गई है। यानी करीब 1.92 करोड़ रुपये विकास कार्य कराए जाएंगे। कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 344 लाभार्थियों को आवास प्रदान किए गए। मनरेगा योजना में 2,56,984 मानव दिवस सृजित हुए और 304 लोगों को 100 दिन का रोजगार दिया गया।
विज्ञापन

अमृत सरोवर योजना के तहत छह तालाबों और 17 बाउंड्रीवाॅल का निर्माण हुआ, जबकि 81 मेड़बंदी का कार्य चल रहा है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 31 स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया। 56 आरएफ, 106 सीआईएफ, 41 स्टार्टअप, 136 सीसीएल लाभार्थियों को लाभान्वित गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में वृद्धावस्था, दिव्यांग, निराश्रित पेंशन योजना की समीक्षा व स्वास्थ्य, बाल विकास, पशुपालन और कृषि विभाग द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों पर चर्चा की गई। इस दौरान ब्लाॅक प्रमुख राजकुमारी निषाद, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. दीपक यादव, बाल विकास परियोजना अधिकारी रायसाहब यादव, पशु अधिकारी गुरु प्रसाद, सुरेशचंद्र, गया प्रसाद निषाद, राजकुमारी, जयकुमार, मिथलेश, उमाकांत, हरिओम, नाजमा बेगम, सुधा सहित अन्य प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed