फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Fri, 07 Jul 2017 12:03 AM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि अन्य दो गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें एक को कानपुर रेफर किया गया है। कोई बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। एक अन्य घटना में टेंपो सवार गिरकर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव का राजेश (30) पुत्र देवीदयाल अपने पुत्र नीरज (5) व रिश्ते के साले राजेश (23) पुत्र रजउवा (शिवहद, कमासिन) के साथ बाइक पर गांव से शिवहद जा रहा था। सुनहुला गांव के नजदीक सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन

पुलिस तीनों घायलों को जिला अस्पताल लाई। डॉक्टरों ने राजेश पुत्र देवीदयाल को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल साले राजेश को कानपुर रेफर किया गया। पुत्र नीरज का अस्पताल में इलाज हो रहा है। हेलमेट न लगाने से सिर में गंभीर चोटें आईं। मृतक की पत्नी नानबिट्टी ने बताया कि राजेश पेशे से मजदूर था। एक पुत्र नीरज व पुत्री अंकिता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मझीवां (बिसंडा) गांव का छोटू (16) पुत्र भुरुवा बुधवार को शाम कुरौली गांव से बहन सुनीता को लेकर टेंपो में वापस घर जा रहा था। गांव के नजदीक बैल से पैर टकरा जाने से वह गिरकर घायल हो गया।

-गंभीर घायल साला कानपुर रेफर, पुत्र अस्पताल भर्ती
-एक अन्य घटना में टेंपो सवार गिरकर घायल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed