फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   1825 candidates remained absent on the first day

बोर्ड परीक्षा : पहले दिन 1825 परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर

Fri, 23 Feb 2024 01:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
1825 candidates remained absent on the first day
बांदा। यूपी बोर्ड दसवीं व बारहवीं की परीक्षाएं शुरू हो गईं। पहली पाली में हाईस्कूल के 1301 व दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के 524 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। कड़ी सुरक्षा, वॉइस रिकॉर्डिंग व सीसीटीवी की नजर में परीक्षाएं हुईं। हाईस्कूल के परीक्षार्थियों ने प्रांरभिक हिंदी व वाणिज्य और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों ने सामान्य हिंदी व सैन्य विज्ञान की परीक्षा दी।
विज्ञापन

जिले में जेल सहित बनाए गए 65 परीक्षा केंद्रों में यूपी बोर्ड दसवीं व बारहवीं की परीक्षाएं गुरुवार से शुरू हो गईं। गेट पर सघन तलाशी के बाद अंदर प्रवेश दिया गया। कई परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थियों का तिलक व फूल बरसाकर शिक्षकों ने स्वागत किया। सीसीटीवी की जद में प्रश्न पत्रों के लिफाफे खोले गए। पहली पाली की परीक्षा में दसवीं में पंजीकृत 24615 परीक्षार्थियों में 23367 परीक्षार्थी शामिल हुए। 1301 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

दूसरी पाली में इंटरमीडिएट में पंजीकृत 17748 परीक्षार्थियों में 17254 ने परीक्षा दी व 524 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। हाईस्कूल में वाणिज्य और इंटरमीडिएट में सैन्य विज्ञान के परीक्षार्थी कम रहे। परीक्षाओं के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर बोर्ड परीक्षा में तैनात किए गए प्राथमिक, राजकीय, एडेड व वित्तविहीन स्कूलों के शिक्षकों ने कई कक्ष निरीक्षक ड्यूटी ही नहीं ज्वाइन की। ऐसे शिक्षकों पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। हालांकि अभी भी कक्ष निरीक्षक अपनी ड्यूटी ज्वाइन कर सकते हैं।

डीआईओएस विजयपाल सिंह ने बताया कि परीक्षाएं शांति पूर्ण संपन्न हुई हैं। जिन कक्ष निरीक्षकों ने ड्यूटी नहीं ज्वाइन की है, उन पर वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed