{"_id":"61d8815152219750e165f0d6","slug":"182-agricultural-students-will-get-degree-today-banda-news-knp674126323","type":"story","status":"publish","title_hn":"182 कृषि छात्र-छात्राओं को आज मिलेगी उपाधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
182 कृषि छात्र-छात्राओं को आज मिलेगी उपाधि
विज्ञापन
182 agricultural students will get degree today
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में शनिवार को आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह में 182 छात्र-छात्राओं को उपाधि दी जाएगी। इनमें महाविद्यालय के कृषि व उद्यान सहित जेआरएफ, एसआरएफ, नेट और यूपी कैटेट की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राएं शामिल हैं। कुलाधिपति/राज्यपाल आनंदी बेन पटेल समारोह की वर्चुअल अध्यक्षता करेंगी।
शुक्रवार को कुलपति प्रो. नरेंद्र प्रताप सिंह ने दीक्षांत समारोह से संबंधित तैयारियों की जानकारियां मीडिया से साझा कीं। बताया कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली उप महानिदेशक डॉ. आरसी अग्रवाल समारोह में शामिल होंगे। सत्र 2020-21 के स्नातक, परास्नातक एवं पीएचडी पाठ्यक्रमों के 182 छात्र-छात्राओं को उपाधियां दी जाएंगी। विश्वविद्यालय में कुल 1100 विद्यार्थी हैं। इनमें 962 छात्र और 138 छात्राएं हैं।
विश्वविद्यालय से 21 छात्र-छात्राओं ने आईसीएआर द्वारा आयोजित जेआरएफ, एसआरएफ और नेट की परीक्षा उत्तीर्ण की है। साथ ही 17 छात्र-छात्राओं ने यूपी कैटेट के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न कृषि महाविद्यालयों में परास्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिला लिया है। कुलपति ने बताया कि अगले वर्ष विश्वविद्यालय में शोध के लिए राष्ट्रीय विकास योजना के तहत कुल 31 और उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद के अंतर्गत 46 और बुंदेलखंड पैकेज से 13 परियोजनाओं को प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय में दो अंतरराष्ट्रीय संगठनों सीएसआईएसए और आईआरआरआई के सहयोग अनुसंधान कार्य किए जा रहे हैं। यह भी बताया कि पिछले माह दिसंबर में विश्वविद्यालय में ऊष्णकटीय बंधीय (टीएफआरआई), जबलपुर के साथ एमओयू किया है। मीडिया वार्ता के दौरान विश्वविद्यालय के सहायक जन संपर्क अधिकारी डॉ. बीएस राजपूत आदि भी उपस्थित रहे।