{"_id":"5c7972c9bdec22499d273381","slug":"181551463113-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के 14 चौराहों पर लगेंगे नाइट विजन कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के 14 चौराहों पर लगेंगे नाइट विजन कैमरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। शिवरात्रि इत्यादि त्योहारों के मद्देनजर शांति व्यवस्था और सौहार्द बरकरार रखने के लिए शुक्रवार को शहर पुलिस ने बबेरू रोड स्थित गार्डेन में व्यापारियों, होटल, गेस्ट हाउस संचालकों, पेट्रोलपंप मालिकों और स्कूल-कालेज, नर्सिंगहोम आदि संचालकों के साथ शांति सुरक्षा समिति के तत्वावधान में बैठक की। शहर के 14 प्रमुख चौराहों पर हाई डिफेनेसंश नाइटविजन कैमरे लगाने के निर्णय लिए गए।
क्षेत्राधिकारी राजीव प्रताप ने पुलिस अधीक्षक के निर्देशों और मंशा का हवाला देकर कहा कि बैठक का उद्देश्य शहर में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना है। इसमें हर वर्ग का सहयोग मिलना चाहिए। व्यापारियों और अन्य प्रतिष्ठानों के संचालकों ने अपनी समस्याएं बताईं। क्षेत्राधिकारी ने उनके निस्तारण का भरोसा दिलाया। साथ ही शांति सुरक्षा समिति के सदस्यों से कहा कि शहर में अतिक्रमण हटाने और सुरक्षित यातायात के लिए जाम से निजात दिलाने के काम में सहयोग करें।
तय किया गया कि बाकरगंज चौराहा, किरन कालेज चौराहा, पद्माकर चौराहा, जरैली कोठी तिराहा, कालूकुआं चौराहा, चमरौटी तिराहा, अतर्रा चुंगी, रेलवे स्टेशन तिराहा, छावनी चौराहा, सब्जी मंडी तिराहा, रामलीला मैदान तिराहा, शंकर गुरु चौराहा, गूलरनाका और गणेश भवन में हाई डिफेनेसंश नाइटविजन कैमरे लगाए जाएंगे। बैठक में शहर कोतवाली प्रभारी सहित सभी चौकी इंचार्ज और व्यापारी नेता संतोष गुप्ता, मनोज जैन, पूर्व चेयरमैन संजय गुप्ता, अमित सेठ भोलू, स्वदेश शिवहरे, वहीद नेता, शोभाराम कश्यप, डॉ. अब्दुल रशीद सिद्दीकी आदि उपस्थित रहे।