फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   खरीद केंद्रों पर धान का डेढ़ करोड़ रुपये बकाया

खरीद केंद्रों पर धान का डेढ़ करोड़ रुपये बकाया

Sat, 30 Dec 2017 11:21 PM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
खरीद केंद्रों पर धान का डेढ़ करोड़ रुपये बकाया
खरीद केंद्रों पर धान का डेढ़ करोड़ रुपये बकाया
विज्ञापन

बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में धान खरीद का लक्ष्य किसानों के बजाए आढ़तियों के जरिये पूरा किया जा रहा है। 31 जनवरी तक 1.52 लाख मीट्रिक टन धान खरीदना है। अभी तक 28 हजार मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। कोहरा व भीषण ठंड के बीच किसान अपना धान बेचने के लिए केंद्रों पर लाइनों में लगे हैं। जबकि आढ़तियों का धान हाथोंहाथ खरीदा जा रहा है। किसानों का खरीद केंद्रों पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये बकाया है। इसके लिए उन्हें चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

शासन ने चित्रकूटधाम मंडल में इस साल एक लाख 52 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया है। अक्तूबर से धान खरीद केंद्र खोले गए हैं। मंडल में दिसंबर में ही खरीद प्रक्रिया जोर पकड़ती है। इस समय जिले 36 खरीद केंद्रों में धान खरीदा जा रहा है। बांदा जनपद के गिरवां में धान की अच्छी खेती होती है। यहां इस साल महज एक सेंटर खोला गया है। महुआ में आसपास के 30 गांवों से किसानों की भीड़ जुट रही है लेकिन उन्हें कई-कई दिनों तक लाइन में लगना पड़ रहा है। ऐसी ही स्थिति अतर्रा, खुरहंड व नरैनी में है। यहां आढ़तियों का धान धड़ल्ले से खरीदा जा रहा है। किसान डीएम की चौखट पर आए दिन धरना दे रहे हैं, लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। उधर, धान खरीद लक्ष्य के सापेक्ष महज 46 फीसदी धान खरीदा गया है।
विज्ञापन

बांदा में 25,170 और चित्रकूट में 3448 मीट्रिक धान की खरीद हुई। किसानों को नकद भुगतान का दावा भी हवाई साबित हो रहा है। किसानों का करोड़ों रुपया बकाया हो गया है। बांदा में 7.95 करोड़ और चित्रकूट में 10 लाख का बकाया है। किसान आए दिन खाता चेक कर रहे हैं और मायूस हो रहे हैं। पैसा नहीं पहुंच रहा है। मंडल में अभी 46 फीसदी खरीद हो गई। बांदा में नैफेड का सबसे ज्यादा 1.27 करोड़ रुपया, चित्रकूट में एनसीसीएफ का 10 लाख बकाया है। साधन सहकारी समितियां भी किसानों का समय से भुगतान नहीं कर रही हैं। समितियों पर 7.90 करोड़ रुपये के लिए किसान चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘खुश’ करने पर आता है नंबर
बांदा (ब्यूरो)। किसानों को अपना धान बेंचने के लिए केंद्र प्रभारी से लेकर पल्लेदारों तक को खुश करना पड़ता है। चाय-पान से लेकर उनके खाने-पीने की व्यवस्था न करने पर धान तौल का नंबर लटका दिया जाता है। ज्यादा नमी और कचड़ा निकाल दिया जाता है। किसानों को समर्थन मूल्य तो 1560 निर्धारित है। पर इन सबके चक्कर में उन्हें यह 12-1300 रुपये प्रति कुंतल पड़ता है। पल्लेदारी उतराई, छनवाई और कचड़े की कटौती अलग होती है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed