फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   आपरेटर नदारद, दबंग किसानों के कब्जे में नलकूप

आपरेटर नदारद, दबंग किसानों के कब्जे में नलकूप

Tue, 25 Jul 2017 11:50 PM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
आपरेटर नदारद, दबंग किसानों के कब्जे में नलकूप
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में ज्यादातर नलकूप दबंग किसानों के कब्जे में है। पाइप से सिंचाई के लिए पानी देने के नाम पर किसानों से प्रति बीघा 100 रुपये सिंचाई की वसूली हो रही है। ज्यादातर नलकूप आपरेटर नदारद रहते हैं।
विज्ञापन


मंडल में 650 नलकूप हैं। इनमें करीब 300 पंप आपरेटर तैनात हैं। 629 नलकूप बांदा में और 21 चित्रकूट में हैं। एक नलकूप चालक के जिम्मे तीन से चार नलकूप हैं। आपरेटरों को राज्य कर्मियों के बराबर हर माह तनख्वाह मिलती है। फिर भी ये कभी राजकीय नलकूपों में दिखाई नहीं देते।
विज्ञापन


नलकूपों की रखवाली या सिंचाई किसानों के भरोसे है। उधर, इसका फायदा उठाकर ज्यादातर गांवों में नलकूपों की चाबी वहां के प्रभावशाली या दबंग किसानों ने आपरेटरों से हथिया ली हैं। कई आपरेटर तो दूसरी जगह भी नौकरी करते हैं। इस समय धान की रोपाई का काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों को खेतों में पानी भरने के लिए प्राइवेट नलकूपों से जुगाड़ करना पड़ रहा है। नलकूप खंड अधिशासी अभियंता लक्ष्मी नारायण ने कहा कि ग्रामीणों को चाबी देने का कोई औचित्य नहीं बनता। जहां से ऐसी शिकायत आएगी, वहां के आपरेटर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

उधर, घुरौंडा (महुआ) के किसान ओम प्रकाश अवस्थी व हीरामन आदि का कहना है कि गांव में तीन नलकूप हैं। अलग-अलग आपरेटर हैं। लेकिन वह नहीं आते। एक-दो किसानों को नलकूप की चाबी दे रखी है। वही किसान अपनी मर्जी से नलकूप चलाते हैं और सिंचाई के बदले पैसा वसूलते हैं।


इसी तरह धौसड़ (तिंदवारी) गांव के मोहन तिवारी व महेंद्र पाल आदि का कहना है कि पंप आपरेटर सालों से झांकने नहीं आया। चार नलकूपों में दो खराब हैं। एक नलकूप प्रभावशाली किसान के कब्जे में है। उससे 100 रुपये प्रति बीघा सिंचाई देनी पड़ती है।

-दबंग किसान सिंचाई के बदले कर रहे वसूली
-वेतन ले रहे पर ड्यूटी नहीं दे रहे आपरेटर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed