फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   181 pamphlets sold, two nominations for member

Banda News: 181 पर्चे बिके, सदस्य के लिए दो नामांकन

Thu, 20 Apr 2023 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Apr 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
181 pamphlets sold, two nominations for member
बांदा। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नगरीय निकाय चुनाव में तीसरे दिन भी अध्यक्ष पद पर एक भी नामांकन नहीं हुए। हालांकि सदस्य के लिए दो नामांकन पत्र दाखिल किए गए। उधर, बुधवार को अध्यक्ष के 27 व सदस्य के 154 फार्म बिके। अब तक अध्यक्ष के लिए 140 व सदस्य के लिए 679 संभावित उम्मीदवारोंने पर्चे लिए है। तीसरे दिन भी एडीएम व एसपी ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

बुधवार को नामांकन स्थल जीआईसी सहित अन्य नामांकन स्थलों पर पर्चा लेने वालों की खासी भीड़भाड़ रही। नगर पालिका बांदा, अतर्रा सहित छह नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के लिए 27 लोगों ने पर्चे लिए। वहीं सदस्य के लिए 154 ने पर्चे लिए। अध्यक्ष पद पर एक भी नामांकन नहीं हुआ। हालांकि नगर पालिका परिषद बांदा के दो वार्डों में सदस्य का नामांकन हुआ। प्रत्याशियों का कहना है कि नामांकन पत्रों को भरने व अन्य तैयारियों में खासा समय लग रहा है। जमानत राशि जमा करने के लिए बैंकों के चक्कर लगाने पड़ रहे है। जिससे नामांकन में देरी हो रही है।
विज्ञापन

इधर, सपा को छोड़कर अन्य राजनैतिक दलों ने अध्यक्ष पद के प्रत्याशी घोषित नहीं किए है। लिहाजा संभावित उम्मीदवार फार्म लेकर टिकट के इंतजार में बैठे हुए हैं। निर्दल चुनाव लड़ने वाले राजनैतिक दलों के पत्ते खुलने का इंतजार कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्ष व सदस्य पद की पर्चा बिक्री

निकाय अध्यक्ष सदस्य

नपा, बांदा 5 50
नपा, अतर्रा 0 25
नप, मटौंध 5 04
नप, तिंदवारी 6 08
नप, बबेरू 1 18
नप, नरैनी 4 24
नप, ओरन 0 00
नप, बिसंडा 6 25
योग 27 154
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed