फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   जांच में अटका अल्संख्यक बेटियों की शादी का अनुदान

जांच में अटका अल्संख्यक बेटियों की शादी का अनुदान

Tue, 13 Mar 2018 10:52 PM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
जांच में अटका अल्संख्यक बेटियों की शादी का अनुदान

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। गरीब अल्पसंख्यक बेटियों की शादी अनुदान योजना अधिकारियों की लापरवाही की भेंट चढ़ गई है। शासन ने अनुदान के लिए 25 लाख रुपये आवंटित किए हैं लेकिन आवेदन पत्रों की जांच नहीं हो पा रही है। वित्तीय वर्ष खत्म होने में चंद दिन बचे हैं। ऐसे में बहुत सी गरीब बेटियां इस योजना से वंचित हो जाएंगी। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों से तहसील स्तर पर लंबित आवेदनों की जांच कराकर तत्काल अल्पसंख्यक विभाग सूची भेजने को कहा है।


सपा सरकार में शुरू हुई शादी अनुदान योजना सत्ता बदलते ही रोक दी गई थी। इसके एवज में भाजपा सरकार ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना शुरू की। बाद में अल्पसंख्यक शादी अनुदान योजना फिर बहाल कर दी। जांच में पात्र मिलने पर प्रति लाभार्थी 20 हजार रुपये उनके खाते में आरटीजीएस के जरिए भेजा जाता है। शासन ने चालू वर्ष में अल्पसंख्यक परिवार की 125 बेटियों को शादी अनुदान का लक्ष्य निर्धारित किया था। इसके लिए 25 लाख रुपये आवंटित हुए हैं। जिले भर से 225 परिवारों ने आवेदन किए थे। इन आवेदनों की तहसील स्तर पर जांच की जा रही है। अभी तक 80 आवेदनों की जांच कर अल्पसंख्यक विभाग को सूची भेजी गई है। अन्य आवेदन लंबित हैं।
विज्ञापन



उधर, वित्तीय वर्ष खत्म होने में 17 दिन बचे हैं। यदि आवेदनपत्रों की जांच जल्द नहीं पूरी होती तो अनुदान का पैसा सरेंडर हो जाएगा। जिलाधिकारी दिव्य प्रकाश गिरि ने सभी उप जिलाधिकारियों से शादी अनुदान के आवेदनों की जांच तीन दिन के अंदर कर अल्पसंख्यक विभाग को भेजने को कहा है। उधर, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि जितने आवेदनों की जांच हो गई है उनके खातों में पैसा भेजा जा रहा है। अगले आवेदनों की जांच पूरी होने के बाद धनराशि हस्तांतरित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-125 अल्पसंख्यकों की शादी के लिए शासन से मिले हैं 25 लाख
-तहसील स्तर पर अटके हैं आवेदन पत्र, डीएम ने तीन दिन में मांगी जांच आख्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed