{"_id":"5a8db4364f1c1b4d588b9b9d","slug":"171519236150-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदेलखंड में उद्यमियों को मिलेगी ब्याज और स्टांप पर छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदेलखंड में उद्यमियों को मिलेगी ब्याज और स्टांप पर छूट
Updated Wed, 21 Feb 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। लखनऊ में बुधवार से शुरू हुए दो दिवसीय इन्वेस्टर्स समिट में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की उपस्थिति में देश के शीर्ष उद्योगपतियों ने बुंदेलखंड के प्रति रुझान दिखाया है। समिट के पहले सेशन में निर्धारित एजेंडे में बुंदेलखंड में निजी क्षेत्र के औद्योगिक पार्कों/एस्टेटों को स्थापित और विकसित करने की बात कही गई है।
समिट में बुंदेलखंड से भी कई प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। हालांकि इन्हें शीर्ष उद्योगपतियों के मंच पर प्रस्ताव पेश करने का मौका पहले दिन नहीं मिल सका।
समिट में बताया गया कि बुंदेलखंड में 100 एकड़ भूमि पर विकसित औद्योगिक पार्कों/एस्टेटो के लिए राज्य सरकार प्रोत्साहन प्रदान करेगी। इसके तहत भूमि क्रय करने के लिए लिए गए कर्ज पर सर्किल रेट पर समतुल्य धनराशि पर देय ब्याज में सात वर्षों के लिए 50 प्रतिशत तक छूट मिलेगी। 50 लाख प्रतिवर्ष प्रति औद्योगिक स्टेट/एग्रो पार्क की अधिकतम सीमा तक ब्याज सब्सिडी प्रदान की जाएगी। श्रमिकों के लिए हॉस्टल/डोरमेट्री आवास के निर्माण के लिए लिए गए ऋण पर भी ब्याज में सात वर्ष के लिए वार्षिक ब्याज का 60 प्रतिशत तक (अधिकतम पांच करोड़ प्रति वर्ष प्रति औद्योगिक एस्टेट/पार्क) तथा 30 करोड़ की कुल अधिकतम सीमा तक ब्याज सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
समिट में भाग ले रहे बुंदेलखंड के मशहूर इंजीनियरिंग कालेज केसीएनआईटी के प्लेसमेंट आफीसर श्यामजी निगम ने यह भी बताया कि विकासकर्ता द्वारा भूमि की खरीद पर और इसमें स्थापित किए जाने वाली इकाइयों के प्रत्येक प्रथम खरीददार को स्टांप ड्यूटी पर छूट दी जाएगी। विकासकर्ता को 100 प्रतिशत और प्रत्येक प्रथम खरीददार को 50 प्रतिशत स्टांप शुल्क छूट मिलेगी।
विज्ञापन
-लखनऊ में हो रहे इन्वेस्टर्स समिट में प्रदेश सरकार ने बताए इरादे
-सौ एकड़ तक औद्योगिक अवस्थापना पर राज्य सरकार करेगी प्रोत्साहित
-समिट के पहले दिन दी गई जानकारी