{"_id":"5c644d32bdec2209fa31e60a","slug":"161550077234-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस की टक्कर से कांस्टेबल जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस की टक्कर से कांस्टेबल जख्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार सिपाही जख्मी हो गया। महिला थाना में हेड मुहर्रिर पद पर तैनात बिजलीखेड़ा निवासी बालकिशुन (58) पुत्र मुन्नीलाल बुधवार की सुबह बाइक पर थाने जा रहा था। कालूकुआं ओवर ब्रिज के नजदीक रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
दूसरी घटना में शहर कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारा गांव निवासी ब्रजेश (25) पुत्र राजू सिंह मंगलवार की रात बाइक पर जमुनीपुरवा गांव से घर लौट रहा था। गांव से पहले मोड़ पर पीछे से कार ने टक्कर मार दी। चालक कार समेत फरार हो गया। डॉयल-100 पुलिस ने घायल ब्रजेश को जिला अस्पताल पहुंचाया।