{"_id":"5b78634242c792464b1c4692","slug":"161534616386-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर पर गाज गिरी, 12 चरवाहे झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर पर गाज गिरी, 12 चरवाहे झुलसे
Updated Sat, 18 Aug 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। बारिश से बचने के लिए मंदिर में शरण लिए 12 ग्रामीण बिजली गिरने से झुलस गए। मंदिर को भी नुकसान पहुंचा। झुुलसे चरवाहों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
घटना कालिंजर थाना क्षेत्र के पुरैनिया गांव की है। शनिवार को ग्रामीण मवेशी चराने जंगल में गए थे। इसी बीच दोपहर करीब 12 बजे तेज बारिश शुरू हो गई। चरवाहे ग्रामीण भागकर नजदीक स्थित हनुमान मंदिर में छिप गए। कुछ ही देर बाद मंदिर में तेज धमाके के साथ बिजली गिरी। इससे राजकरन (25) पुत्र रज्जू प्रसाद, राजा भइया (35) पुत्र टेरन प्रसाद, सरजू प्रसाद (55), बृजकिशोर (35) पुत्र रामकुमार, अलखराम (58), नीतेश कुमार (10) पुत्र संतोष कुमार, योगराज (55) और उसका भाई मइयादीन (58), लवलेश कुमार (18) पुत्र मुन्ना, पुष्पेंद्र (18) पुत्र महा प्रसाद, बृजकिशोर (35) पुत्र राजकुमार, जोगराज (55) झुलस गए।
ये सब पुरैनिया गांव के रहने वाले हैं। सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आनंद पटेल समेत तमाम ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस क्षेत्राधिकारी ओम प्रकाश और कालिंजर थानाध्यक्ष बालेंदु गौतम भी पुलिस फोर्स के साथ आ गए। झुलसे लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नरैनी पहुंचाया गया।
विज्ञापन
उधर, एक अन्य घटना में नरैनी क्षेत्र के पथरा गांव में शनिवार को दोपहर करीब एक बजे बिजली गिरने से खेतों में चर रहीं गयादीन पटेल की 9 बकरियां मर गईं। बारिश के दौरान बकरियां पेड़ के नीचे खड़ी हुई थीं।