फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   16 thousand cusecs of water overflowed from Gangau dam, no relief from flood

गंगऊ बांध से उफनाया 16 हजार क्यूसिक पानी, बाढ़ से नहीं राहत

Mon, 09 Aug 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
16 thousand cusecs of water overflowed from Gangau dam, no relief from flood
16 thousand cusecs of water overflowed from Gangau dam, no relief from flood - फोटो : BANDA
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल और बुंदेलखंड में बाढ़ की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। बांदा सहित हमीरपुर, चित्रकूट और जालौन जिलों में यमुना, बेतवा, केन आदि नदियों के रौद्र रूप धारण कर लेने से हजारों लोग प्रभावित हैं।
विज्ञापन

दर्जनों गांवों में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। उधर, मध्य प्रदेश में हो रही बारिश से गंगऊ और बरियारपुर बांध और उफना गए हैं। दोनों बांधों से इस सीजन का सर्वाधिक पानी डिस्चार्ज होकर केन नदी में गिर रहा है। गंगऊ से 16300 क्यूसिक और बरियारपुर 11359 क्यूसिक पानी नदी में गिर रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को शाम यमुना नदी चिल्ला घाट में खतरे के निशान से 2.40 मीटर ऊपर का पैमाना लांघ गई। जलस्तर 102.40 मीटर हो गया। एडीएम संतोष बहादुर सिंह ने बताया कि 5 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जल स्तर बढ़ रहा है। उधर, बांदा में केन नदी फिलहाल स्थिर हो गई है। भूरागढ़ पुल स्थित स्केल पर इसका पैमाना 102.58 मीटर हो गया है। खतरे के निशान से करीब डेढ़ मीटर नीचे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को शाम बांदा में 11.6 मिमी बारिश हुई। पहली जून से अब 691.40 मिमी बारिश हो चुकी है। चित्रकूट में अब तक 344, महोबा में 330 और हमीरपुर 607 मिमी पानी बरसा है। बांधों के अवर अभियंता वेद प्रकाश गौड़ और धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि बांधों के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है।

16 thousand cusecs of water overflowed from Gangau dam, no relief from flood

16 thousand cusecs of water overflowed from Gangau dam, no relief from flood- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed