फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   16 players selected for state level competition

प्रदेश स्तरीय मुकाबले के लिए 16 खिलाड़ी चयनित

Thu, 07 Jan 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 07 Jan 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
16 players selected for state level competition

बांदा। स्पोर्ट्स स्टेडियम में गुरुवार को जूनियर

विज्ञापन
हाकी बालक वर्ग के जिला और मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में कई रोमांचक खेलों के बीच 16 खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित टीमें अब प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में खेलेंगी।

गुरुवार को आयोजित खेल में उप क्रीड़ा अधिकारी नवीन कुमार सिंह व व्यायाम शिक्षक शाहिद वली की देखरेख में जिले के 53 खिलाड़ियों ने चयन ट्रायल में भाग लिया।

जूनियर हाकी बालक जिला स्तरीय ट्रायल सुबह 10 बजे से हुआ। मंडल स्तरीय ट्रायल में चित्रकूटधाम मंडल की जूनियर हॉकी टीमें शामिल हुईं।

इनमें से बेहतर प्रदर्शन करने वाले 16 खिलाड़ियों का प्रदेश स्तरीय जूनियर हॉकी प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। यह प्रतियोगिता वाराणसी में 10 जनवरी को होगी।

उप जिला क्रीड़ा अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों की पात्रता (प्रमाणपत्र) की जांच की जा रही है। इसलिए अभी चयनित खिलाड़ियों के नाम उजागर नहीं किए जा रहे हैं। जांच के बाद चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed