{"_id":"5b2009c24f1c1bca228b52e9","slug":"151528826306-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरासतनामे में लापरवाही पर कालिंजर के लेखपाल निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरासतनामे में लापरवाही पर कालिंजर के लेखपाल निलंबित
Updated Tue, 12 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा/कालिंजर। प्रदेश के सिंचाई मंत्री और बांदा प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत जिन लोगों के पास चार पहिया वाहन या पांच एकड़ से अधिक जमीन अथवा पक्का मकान है उनका राशन कार्ड निरस्त कर दिया जाए। वास्तविक पात्रों को ही इसमें शामिल किया जाए। मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि आवास योजना के लाभार्थियों का सत्यापन करें। वरासतनामा दर्ज करने में लापरवाही या देरी पर सिंचाई मंत्री ने कालिंजर के लेखपाल को निलंबित करने के निर्देश दिए।
सोमवार को देर शाम कालिंजर में रात्रि चौपाल में मंत्री शरीक हुए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीब मां के बेटे हैं। गरीबों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के काम किए जा रहे हैं। सच्चा प्रजातंत्र उस दिन होगा जिस दिन गरीबों को घर बैठे आसानी से न्याय मिलेगा। ग्राम स्वराज अभियान और केंद्र व राज्य सरकारों का यही उद्देश्य है। रात्रि चौपालों से विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की जा रही है। उन्होंने कहा कि राशन की सब्सिडी अब पात्र व्यक्तियों के खातों में जाएगी। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिए कि जो कोटेदार समय पर राशन नहीं बांटते या गड़बड़ी करते हैं उनका कोटा निरस्त कर दें। मंत्री ने कालिंजर में प्रधानमंत्री आवास योजना के 108 लाभार्थियों का सत्यापन भी किया। कहा कि किसी के बहकावे में न आए। सरकारी योजना में कोई घूस मांगे तो डीएम को बताएं। चौपाल में आवास योजना के लाभार्थी न आने पर मंत्री ने खंड विकास अधिकारी को फटकारते हुए चेतावनी दी।
मंत्री ने कहा कि अक्तूबर 2018 तक सभी परिवारों के शौचालय अनिवार्य रूप से बन जाएं। शौचालयों का पैसा ग्राम प्रधान को न भेजकर सीधे लाभार्थी के खाते में भेजा जाए। ग्राम पंचायतें हैंडपंपों की मरम्मत व रीबोर कराएं। बीडीओ जून माह में सभी ग्राम सभाओं में खरीफ की बैठक करें। उप जिलाधिकारी स्कूलों का निरीक्षण करें। पेंशन के लिए कैंप लगाएं जाएं। डीएम डीपी गिरि ने मंत्री को भरोसा दिलाया कि निर्देशों का अधिकारी पालन करेंगे। 18 जून को विशेष शिविर में सभी विभाग समस्याएं सुनेंगे। रात्रि चौपाल में क्षेत्रीय विधायक राजकरन कबीर, डीएम डीपी गिरि, एसपी शालिनी, सीडीओ हीरालाल, सीएमओ डा. संतोष कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल, नरैनी एसडीएम, कालिंजर प्रधान कामता प्रसाद सोनकर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
एक तरफ पीठ ठोंकी, दूसरी तरफ फटकारा
बांदा। रात्रि चौपाल में प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों को न बुलाने पर बीडीओ को फटकारा तो दूसरी तरफ सार्वजनिक मंच पर जिले के सभी अधिकारियों को क्लीनचिट देते हुए उनकी सराहना की। सोमवार को रात कालिंजर में रात्रि चौपाल के दौरान मंत्री के सामने ग्रामीणों ने तमाम दुखड़े रोए। इस पर उन्होंने लेखपाल को निलंबित करने के निर्देश दिए। मंत्री की चौपाल में आवास लाभार्थियों को न बुलाने वाले बीडीओ को फटकारा। इसके पूर्व सोमवार को सर्किट हाउस में समन्वय समिति की बैठक और मीडिया से वार्ता के दौरान मंत्री श्री सिंह ने तहसील और समाधान दिवसों के कामों में नाखुशी जताई थी। आयुष्मान मिशन योजना में भी खामियां बताई थीं। इसके बावजूद रात्रि चौपाल में कहा कि जनपद में योजनाओं की अच्छी प्रगति है। उन्होंने सभी अधिकारियों को सराहा। उधर, रात्रि चौपाल रात गहराने से पहले ही खत्म हो गई। यह सायंकालीन चौपाल रही।
वरासतनामे में लापरवाही पर कालिंजर के लेखपाल निलंबित
चौपहिया वाहन या पक्के मकान वालों के नहीं बनेंगे राशन कार्ड
कालिंजर में प्रभारी मंत्री ने लगाई रात्रिकालीन चौपाल