फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   स्टेडियम ‘सी’ और बांदा ने जीते मैच

स्टेडियम ‘सी’ और बांदा ने जीते मैच

Mon, 04 Sep 2017 12:20 AM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
स्टेडियम ‘सी’ और बांदा ने जीते मैच
बांदा। जनपद स्तरीय लेदर बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच स्टेडियम ‘सी’ और स्टेडियम बांदा ने जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। शिवांग खरे और अक्षत नामदेव ‘मैन आफ द मैच’ चुने गए।
विज्ञापन


भाजयुमो के तत्वाधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी समारोह के तहत खेल उत्सव में राजकीय इंटर कालेज, बांदा में जनपद स्तरीय लेदर बाल क्रिकेट टूर्नामेंट रविवार से शुरू हो गया। उद्घाटन मैच में टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जेवियर एलेविन ने निर्धारित 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 74 रन बनाए। स्टेडियम ‘सी’ के बालर शिवांग खरे ने चार विकेट लिए।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टेडियम ‘सी’ ने एक विकेट शेष रहते मैच जीत लिया। शांतनु ने 28 और पवन ने 10 रन बनाए। दूसरे मैच में टास जीतकर स्टेडियम बांदा ने पहले बैटिंग करते हुए अक्षत नामदेव के 51, सूर्यांश के 22 और शुभम के 21 रनों की बदौलत 20 ओवर में 160 रन बनाए। स्वराज वारियर्स के गेंदबाज जितेंद्र ने तीन खिलाड़ियों को आउट किया। जवाब में स्वराज वारियर्स टीम 120 रनों पर आल आउट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल ने 30, राघवेंद्र ने 22 और भानू ने 18 रन बनाए। स्टेडियम बांदा के बालर मोहित और राजर्षि ने तीन-तीन विकेट लिए। अंपायर अजय पाल सिंह, दुर्गेश भदौरिया, प्रदीप सिंह चुन्ना व संदीप तिवारी रहे। इसके पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल ने टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। इस मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष पुष्कर द्विवेदी समेत संयोजक नागेश खरे ‘नागी’, अभिषेक मिश्रा, सचिन अग्निहोत्री, प्रमोद त्रिपाठी, कमल सिंह यादव, रामसुफल, महेंद्र कछवाह, राहुल सिंह, सौरभ धुरिया, नागेंद्र मिश्रा, वीरेंद्र सिंह बच्चा, दीपक श्रीवास्तवस, महेश साहिल, रोहन सिन्हा और अनिल परिहार आदि उपस्थित रहे।

-जेवियर एलेविन व स्वराज वारियर्स टूर्नामेंट से बाहर
-खेल उत्सव में जनपद स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed