{"_id":"60e739108ebc3e50ab4eb432","slug":"15-thousand-candidates-will-be-included-in-tgt-pgt-banda-news-knp639046312","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीजीटी और पीजीटी में शामिल होंगे 15 हजार अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीजीटी और पीजीटी में शामिल होंगे 15 हजार अभ्यर्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। यूपी प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) और परास्नातक (पीजीटी) के सहायक अध्यापक और प्रवक्ता पदों के लिए चित्रकूटधाम मंडल में परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है। परीक्षाएं पांच तिथियों 31 जुलाई, 7, 8, 17 और 18 अगस्त को होंगी। इसमें 15 हजार अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है।
माध्यमिक शिक्षा विभाग परीक्षा कराने के लिए केंद्रों का निर्धारण कर रहा है। शहरी क्षेत्र में 10 सेंटर बनाए जाने हैं। कोविड गाइडलाइन के मुताबिक, प्रत्येक कक्ष में 24 अभ्यर्थी बैठाए जाएंगे। इससे ज्यादा परीक्षार्थियों को बैठाने की अनुमति नहीं है। हरेक कक्ष में दो कक्ष निरीक्षक होंगे। परीक्षा के लिए जोनल, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे।
31 जुलाई को टीजीटी जीव विज्ञान के सहायक अध्यापक पद पर, 7 व 8 अगस्त को टीजीटी सभी विषयों के सहायक अध्यापक पदों पर परीक्षा होगी। 17 व 18 अगस्त को पीजीटी प्रवक्ता पद की परीक्षा होगी। डीआईओएस विनोद सिंह ने बताया कि परीक्षाएं कराने के लिए केंद्रों का निर्धारण किया जा रहा है। ज्यादातर सेंटर शहर में ही बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
बताया कि कोविड गाइडलाइन के अनुसार प्रत्येक कक्ष में सिर्फ 24 अभ्यर्थियों को बैठाने का निर्देश मिला है। परीक्षा कराने के लिए तैयारी पूरी है। उधर, मंडल मुख्यालय में लोअर सब आर्डिनेट परीक्षा कराने के लिए आयोग अध्यक्ष प्रवीण कुमार द्वारा नामित अशोक अग्रवाल ने गूगल मीट एप से अफसरों संग वर्चुअल और ऑनलाइन बैठक की।
उन्होंने कहा कि परीक्षा के लिए सेंटरों का निर्धारण कर लिया जाए। वर्चुअल बैठक में जोनल, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेेटों की तैनाती के साथ ही कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए सेंटरों का निर्धारित किया जाएगा। बैठक में मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह, डीएम आनंद कुमार सिंह, एडीएम संतोष बहादुर व चित्रकूटधाम मंडल के चारों डीआईओएस शामिल रहे। फिलहाल परीक्षा की तिथि घोषित नहीं की गई है।