फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   14.42 crore property of gangster woman attached

Banda News: गैंगस्टर महिला की 14.42 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Thu, 15 Jun 2023 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Thu, 15 Jun 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
14.42 crore property of gangster woman attached
बबेरू। मादक पदार्थों की तस्करी करने की आरोपी मां-बेटी की लगभग 14.42 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति बुधवार को कुर्क की गई। जिला मजिस्ट्रेट के निर्देश पर यह कार्रवाई गांधीनगर मोहल्ले में की गई। डिग्गी पिटवाकर चल अचल संपत्ति को कुर्क करते हुए मकानों को सील किया गया। आरोपी महिला गिरोह बनाकर लगातार मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त थी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांधीनगर मोहल्ले की रहने वाली शांति देवी, उसके पति रामराज यादव व पुत्री निशा यादव द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी कर अर्जित की गई 14 करोड़ 41 लाख 56 हजार 400 रुपये की अवैध संपत्ति को कुर्क किया गया।
विज्ञापन

इसमें शांति देवी के दो प्लाट, एक मकान, स्टील गेट, चक्की, सोफा, अलमारी, फ्रिज, पंखा, टीवी, नल सबमर्सिबल कुल अनुमानित कीमत 13.08 करोड़। उसके पति रामराज के जमीन व मकान की कीमत लगभग 0.35 करोड़ व पुत्री निशा की जमीन और मकान व स्कूटी अनुमानित कीमत 0.99 करोड़ है। पुलिस के मुताबिक शांति देवी के खिलाफ वर्ष 2008, 2011, 2019, 2021, 2022 में बबेरू कोतवाली में अभियोग पंजीकृत किए गए थे। शांति देवी बबेरू कोतवाली से हिस्ट्रीशीटर भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट ने पहली जून को कुर्की के आदेश दिए थे। इसके तहत बुधवार को दोपहर 12 बजे के करीब यह कार्रवाई की गई है। खास बात यह रही कि जिस मकान की कुर्की की गई वह मकान प्रधानमंत्री आवास योजना से बने हैं। कुर्की कार्रवाई में एसडीएम रावेंद्र सिंह, सीओ बबेरू राकेश सिंह, कोतवाली प्रभारी पंकज सिंह, तहसीलदार अभिनव तिवारी, नगर पंचायत ईओ रामबदन यादव, लेखपाल और कानूनगो संग भारी पुलिस बल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed