फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   बीएसए कार्यालय के लिपिक कालेज में अटैच

बीएसए कार्यालय के लिपिक कालेज में अटैच

Wed, 13 Feb 2019 10:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय के लिपिक कालेज में अटैच
बांदा। शिक्षकों को निलंबित कर मनमाफिक स्कूलों में तैनाती कराने के मामले में संयुक्त शिक्षा निदेशक चित्रकूटधाम मंडल संजय यादव ने बीएसए कार्यालय में तैनात लिपिक संजय गुप्ता को तत्काल प्रभाव से बीएसए कार्यालय से हटाकर राजकीय इंटर कालेज, फतेहगंज में संबद्ध कर दिया है।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक को पदेन जांच अधिकारी नामित किया गया है। वर्ष 2017 में जिले के दूर-दराज के स्कूलों के तीन दर्जन शिक्षकों को निलंबित करने के बाद उन्हें सुविधाजनक स्कूलों में तैनाती दिए जाने के आरोप लगाए गए थे। शिक्षक संघ व अन्य की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए शासन ने तत्कालीन बीएसए शिवनारायन व पटल सहायक संजय गुप्ता को निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन


इस पर लिपिक संजय ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में रिट दायर कर दी। हाईकोर्ट ने निलंबन आदेश को स्थगित कर विभागीय जांच के आदेश दिए थे। अब 8 फरवरी को संयुक्त शिक्षा निदेशक झांसी/चित्रकूटधाम मंडल संजय यादव द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि अनुशासनिक कार्रवाई प्रक्रिया पूरी होने तक आरोपी कर्मचारी संजय गुप्ता को तत्काल प्रभाव से जीआईसी, फतेगंज में संबद्ध किया जाता है। उन्हें आरोप पत्र अलग से जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed